
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमलावर के बम धमाके के बाद मौके पर बिखरे पड़े शव

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमलावर ने शिया मस्जिद में खुद को बम से उड़ा दिया। भीषण धमाके में कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 घायल हो गए। इस्लामाबाद में हाल के वर्षों में शिया समुदाय को निशाना बनाकर किए आतंकी हमलों में यह सबसे भीषण है। किसी भी आतंकी समूह ने तत्काल विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया, हमलावर विदेशी नागरिक था और उसके संबंध फितना अल ख्वाराजी से थे, जो तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।डिप्टी कमिश्नर इरफान मेमन ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद सह इमामबाड़े को निशाना बनाया।>>>Visit: Samadhanvan
घायलों में कई गंभीर, सुरक्षा एजेंसियों का दावा, विदेशी था हमलावर

Pakistan धमाका इतना जबरदस्त था कि आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस ने हमलावर को मस्जिद के गेट पर ही रोका था, तभी उस राहतकर्मी बचाव में जुटे थे। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। हमला तब हुआ, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव Pakistan के दौरे पर थे। मिर्जियोयेव बृहस्पतिवार को दो दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे थे।Pakistan में शिया अल्पसंख्यक भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान खुद हमले झेल रहा है। 24.1 करोड़ की आबादी वाले Pakistan में अल्पसंख्यक शिया समुदाय की कई बार निशाना बनाया गया है। सुन्नी इस्लामी आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान इन हमलों को अंजाम देता रहा है, जो शियाओं को विधर्मी मानता है।
Youtube



