
राजकुमार ढिल्लो को साल ओढ़ाकर स्वाभिमान पुस्तक भेंट

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बदरपुर विधानसभा के सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी के कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां 51 पात्र महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक बदरपुर विधानसभा की चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन राजकुमार ढिल्लो रहे। गैस वितरण कार्यक्रम सांसद प्रतिनिधि एवं सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी के पुत्र सुरेंद्र कुमार विधूड़ी के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने राजकुमार ढिल्लो को साल ओढ़ाकर तथा कर चले हम फिदा स्वाभिमान पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दिल्ली के वाइस चेयरमैन राम मोहन, चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज तथा गैस एजेंसी के श्रीकांत शर्मा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ढिल्लो ने कहा कि दिल्ली और देश की महिलाओं की रसोई को धुआं मुक्त करना केंद्र सरक ार की प्राथमिकता है। >>>Visit: Samadhanvan
नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति के योगदान की सराहना कि योजना को सफल

प्रधानमंत्री की योजनाओं को और दिल्ली सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना भाजपा के प्रत्येक सांसद, विधायक, निगम पार्षद और कार्यकर्ताका लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि रामबीर सिंह विधूड़ी इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति के योगदान की सराहना की और बताया कि योजना को सफल बनाने में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार विधूड़ी ने भी उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में लोकसभा की चेयरमैन शोभा शुक्ला, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



