
एविएशन और हरित ऊर्जा पर रहेगा फोकस

योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो गए। उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, सचिव अमित सिंह समेत कुल 18 लोगों की टीम भी गई है। सीएम के नेतृत्व में गई टीम 23-24 फरवरी तक सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान के दौरे पर रहेगी। सिंगापुर के दौरे में सीएम 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश में निवेश तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विकास के बारे में चर्चा करेंगे सीएम के इस दौरे का उद्देश्य यूपी और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग, संस्थागत साझेदारी और क्षेत्र-विशेष निवेश को नई गति देना है। इस दौरान सीएम सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। प्रस्तावित बैठकों में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगारत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और मानव संसाधन मंत्री टैन सी लेंग शामिल हैं। इन बैठकों में राष्ट्रीय स्तर पर तय सहयोग ढांचे को यूपी में ठोस परियोजनाओं में बदलने पर चर्चा होगी। योगी प्रमुख संप्रभु और संस्थागत निवेशकों से भी संवाद करेंगे।>>>Visit: Samadhanvan
प्रमुख निवेशकों के साथ संवाद भी प्रस्तावित

मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान सिंगापुर के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे। इनमें सिंगापुर के राष्ट्रपति धर्मन शनमुगारत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन, मानव संसाधन मंत्री तथा ऊर्जा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के प्रभारी मंत्री टैन सी लेंग शामिल हैं। इन बैठकों में भारत और सिंगापुर के बीच राष्ट्रीय स्तर पर तय सहयोग ढांचे को उत्तर प्रदेश में व्यावहारिक निवेश और परियोजना आधारित साझेदारी में बदलने पर विचार-विमर्श होगा। इस दौरान प्रमुख निवेशकों के साथ संवाद भी प्रस्तावित है। इनमें तामसेक और जीआईसी जैसे प्रतिष्ठित निवेशक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, एविएशन सेवाएं, वित्तीय सेवाएं और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों के साथ भी विस्तृत बैठकें होंगी।



