
सौंफ की चाय साथ ही अन्य समस्याओं में भी लाभ मिलता है

सौंफ का सेवन अक्सर माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। यह मुंह की बदबू दूर करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। Fennel में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाकर पेट दर्द, ऐंठन, सूजन और गैस में आराम’ पहुंचाती है। खाना खाने के बाद या जब भी पेट में भारीपन या असहजता महसूस करें तो Fennel की चाय पीने से लाभ मिलता है। यह चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करती है। इससे वजन को करने में सहायता मिलती है।>>>Visit: Samadhanvan
सौंफ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ

चाय में मौजूद गुण थकान और तनाव को कम करके मन को तरोताजा रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, Fennel को पित दोष संतुलित करने वाली माना जाता है। यह सूजन कम करती है, सांस की तकलीफ में राहत देती है। इसके नियमित सेवन से हार्मोन संतुलन और त्वचा की चमक बढ़ती है। इस चाय को बनाने के लिए एक चम्मच Fennel को एक कप पानी में पांच-दस मिनट तक उबालें और छानकर पीएं। आप इसमें शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। एक दिन में 1-2 कप से अधिक सौंफ की चाय का सेवन न करें। इसके अलावा गर्भवती, दुग्धपान कराने वाली महिलाएं, गंभीर रोगी या एलर्जी वाले लोग चिकित्सक की सलाह जरूर लें।



