
अमेरिका–इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ

jantar-मंतर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सहित विभिन्न वामपंथी दलों ने आज जंतर मंतर नई दिल्ली पर संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। यह प्रदर्शन अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के खिलाफ आयोजित किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा की राष्ट्रीय नेता कामरेड वृंदा करात ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने इसे साम्राज्यवादी हस्तक्षेप करार देते हुए भारत सरकार से स्पष्ट और स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि युद्ध और सैन्य कार्रवाई किसी भी समस्या का समाधान नहीं है तथा सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।>>>Visit: Samadhanvan
वामपंथी दलों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में तनाव कम करने के ठोस कदम

jantar विरोध प्रदर्शन में वामपंथी दलों के कई राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक शांति, संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान की रक्षा के लिए जनआंदोलन को मजबूत करना आवश्यक है। इस प्रदर्शन में नोएडा गौतमबुद्धनगर से सीपीआई(एम) नेता कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा एवं कामरेड रामस्वारथ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह किसी भी प्रकार की सैन्य आक्रामकता का समर्थन न करे और शांति तथा कूटनीतिक समाधान के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाए। वामपंथी दलों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में तनाव कम करने के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आम जनता के बीच व्यापक जनजागरण और आंदोलन चलाया जाएगा।



