
Hemp के बीज का सावधानी से सेवन स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है

Hemp के बीज पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्युनिटी, आंत, त्वचा और मानसिक सेहत को बेहतर बनाते हैं। सेवन करने के साथ आप इसका तेल भी लगा सकते है। इसके बीज के अर्क में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के उपचार में मदद करते हैं। इसके तेल का उपयोग मुंहासे और एक्जिमा के इलाज में किया जा सकता है। इसके बीज में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड और हेल्दी फैट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते है।>>>Visit: Samadhanvan
भांग के फायदे और नुकसान दोनों इसे खाने की मात्रा और तरीके पर निर्भर

ओमेगा-3 फैटी एसिड नसों और मस्तिष्क को नुकसान से बचाता है और स्वस्थ मस्तिष्क कार्य को बढ़ावा देता है। इन बीजों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखता है। इससे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे मोटापा और डायबिटीज का जोखिम कम होता है। इन बीजों में विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड, हेल्दी फैट हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।भांग के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करते हैं। भांग के फायदे और नुकसान दोनों इसे खाने की मात्रा और तरीके पर निर्भर करता है। यदि ब्लड प्रेशर या खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो चिकित्सक से सलाह के बिना इन्हें न खाएं।



