
दीपाली चौक मजलिस पार्क खंड संचालन

Delhi मेट्रो के फेज-चार विस्तार के तहत जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर का 9.9 किलोमीटर लंबा दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड संचालन के लिए लगभग तैयार है। यह एलिवेटेड हिस्सा मैजेंटालाइन का विस्तार है और उत्तर व पश्चिमी Delhiके बीच सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इस खंड में पांच स्टेशन पीतमपुरा, प्रशांत विहार, नॉर्थ पीतमपुरा, हैदरपुर बादली मोड़ और भलस्वा बनाए गए हैं। इनमें तीन इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं, जहां यात्रियों को रेड, येलो और पिंक लाइन से संपर्क मिलेगा।>>>Visit: Samadhanvan
कॉरिडोर राजधानी के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के बीच आवागमन

Delhi यात्रियों का अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा इससे यात्रियों को बिना लंबा घुमाव लिए अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा। आउटर रिंग रोड के 8 किलोमीटर लंबे दीपली चौक-भलस्वा खंड पर निजी वाहनों और बसों से मेट्रो की ओर यात्रियों के शिफ्ट होने से पीतमपुरा और हैदरपुर बादली मोड़ जैसे प्रमुख चोक प्वाइंट पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर राजधानी के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के बीच आवागमन को तेज और सुगम बनाएगा।



