
Gym जाने से पहले क्या खाते हैं

Gym जाने से पहले सही भोजन करना केवल ऊर्जा के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों की मरम्मत, विकास, कार्यक्षमता और मेटाबॉलिज्म के लिए भी जरूरी होता है। खाली पेट वर्कआउट करने से कमजोरी, चक्कर या मांसपेशियों में थकान हो सकती है। वहीं जिम से पहले भारी भोजन करने से एसिडिटी, पेट दर्द और सुस्ती हो सकती है।हमारा शरीर वर्कआउट के दौरान कार्बोहाइड्रेट यांनी ग्लाइकोजन को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करता है, लेकिन अगर शरीर में जरूरत अनुसार ऊर्जा नहीं होगी, तो कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। जिम जाने से दो-तीन घंटे पहले खाना चाहिए, जिसमें कार्ब, प्रोटीन, थोड़ी हेल्दी फैट भी होने चाहिए।>>>Visit: Samadhanvan
Gym जाते हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है

Gym के अलावा अगर आप खाने से आधे घंटे पहले जिम जा रहे हैं तो कार्ब्स, प्रोटीनयुक्त हल्के स्नैक्स खा सकते हैं, जो आसानी से पच जाए। इसके अलावा जिम जाने से तुरंत पहले भारी खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। अगर मांसपेशी बढ़ाने के लिए जिम जा रहे हैं तो उबले अंडे, मल्टीग्रेन ब्रेड, पनीर और सलाद का सेवन करें। इसके अलावा वजन कम करने के लिए ग्रीन टी, केला, स्प्राउट्स, सेब, भीगे बादाम खाएं। कार्ल्स, प्रोटीन और पानी संतुलित मात्रा में लें। आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।



