
पीएम मोदी-कार्नी की मौजूदगी में यूरेनियम आपूर्ति में सहयोग

India-कनाडा ने यूरेनियम आपूर्ति में सहयोग के लिए 2.6 अरब डॉलर का ऐतिहासिक समझौता किया है। इस समझौते से भारत के असैन्य परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए कनाडा से यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही, दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को जल्द अंतिम रूप देने का भी निर्णय लिया। यह कदम कनाडा के अमेरिकी सरकार के साथ खराब होते आर्थिक रिश्तों के बीच उठाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई विस्तृत वार्ता के बाद ये फैसले किए गए। इस दौरान दोनों देशों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़े करार समेत कई अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर – किए।>>>Visit: Samadhanvan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

India को यूरेनियम की इनमें महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग, नवीनीकरण ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक ओदान-प्रद्दीन क्षेत्र में समझौते भी शामिल हैं। दोनों देश लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) और उन्नत रिएक्टर प्रौद्योगिकी पर भी साथ काम करेंगे। कनाडा महत्वपूर्ण खनिज और रेयर अर्थ मिनरल के बड़े भंडार के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा, दोनों देशों के रिश्ते अब नई ऊर्जा, आपसी भरोसे और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में हम अगली पीढ़ी की साझेदारी बना रहे हैं, जो हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ: नवीनीकरण ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण पर फोकस करेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा समझौता स्वच्छ व विश्वसनीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा।
Youtube



