
Sattu में मौजूद प्रोटीन कितना फायदेमंद पेट भी स्वस्थ रहता है

Sattu भरी रोटी स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ भूख को नियंत्रित करते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। सत्तू की तासीर ठंडी मानी जाती है, ऐसे में इसकी रोटी खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। यह हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से भी बचाव करती है। सत्तू की रोटी में धीमे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे शरीर को दिन भर ऊर्जा मिलती है।>>>Visit: Samadhanvan
हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों की वृद्धि में मदद

Sattu में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। इससे पाचन किया बेहतर होती है और पेट भी अच्छी तरह से साफ होता है। इस रोटी के नियमित सेवन से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, इसलिए यह रक्त्त में शर्करा का स्तर अचानक नहीं बढ़ाता। Sattu में मौजूद कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करते हैं। सत्तू में जिंक और आयरन होता है, जो त्वचा में निखार लाने के साथ बालों को भी मजबूत बनाता है। Sattu भरी रोटी में फाइबर अधिक होता है, इसलिए शुरुआत में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। अत्यधिक सेवन से गैस की समस्या हो सकती है। गुर्दे की बीमारी वाले लोग सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।



