
24 मार्च की जन आक्रोश रैली से पहले उबाल: नोएडा में मजदूरों के बीच उतरे सीटू-सीपीएम

Support मेहनतकशों की लूट एवं सांप्रदायिक-कारपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित होने वाली माकपा की जन आक्रोश रैली की तैयारी के तहत आज दिनभर सीपीआई(एम), जनवादी महिला समिति एवं सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। Support इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं तथा पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-10 नोएडा की झुग्गी बस्ती में आयोजित जनसभा को सीपीएम नेता कामरेड अनुराग सक्सेना, राजीव कुंवर, रामसागर, भीखू प्रसाद आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए आम जनता से 24 मार्च की जन आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। अभियान के क्रम में सीटू नेता राम स्वारथ, गंगेश्वर दत्त शर्मा एवं रामसागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंची और उनके आंदोलन एवं मांगों का समर्थन किया।>>>Visit: Samadhanvan
विरोध में एवं श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग

Support सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण एवं उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार कर्मचारियों को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए तथा ठेका प्रथा समाप्त कर सभी श्रमिकों को स्थायी किया जाए। इसके अतिरिक्त, उप श्रमायुक्त की मनमानी के विरोध में एवं श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रम कार्यालय, सेक्टर-3 नोएडा पर चल रहे संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के धरने को भी सीटू कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया और वहां उपस्थित श्रमिकों को संबोधित किया। सीटू जिला कमेटी, गौतम बुद्ध नगर ने सभी मेहनतकशों, कर्मचारियों, महिलाओं एवं युवाओं से अपील की है कि वे 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद करें।



