
कल्याणी चैरिटेबल ट्र्स्ट ग़ाज़ियाबाद द्वारा होगा Dog show का आयोजन

Dog show का कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट, गाज़ियाबाद द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 (रविवार) को रामलीला मैदान, कवि नगर, गाज़ियाबाद में सायं 4:30 बजे से एक डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। Dog show का आयोजन समिति के प्रेजिडेंट डॉ दीपक चौधरी ने बताया कि डॉग शो रामलीला मैदान कवि नगर में आयोजित किया जा रहा है .Dog show का उद्घाटन गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल द्वारा तथा स्मारिका विमोचन श्री विक्रमादित्य मलिक नगर आयुक्त , नगर निगम गाज़ियाबाद द्वारा किया जायेगा । डॉग शो आयोजन समिति के सचिव डॉ राहुल ने बताया की शो के आयोजन का समय, मौसम को देखते हुए , 4.30 शाम से रात 9 बजे तक रखा गया है, उसके उपरांत पुरूस्कार वितरण होगा । आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ हिमांशु बंसल ने जानकारी दी की अब तक लगभग 200 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है और लगभग 30 प्रजातियों के डॉग्स का जजमेंट किया जायेगा । डॉ दर्पण गोयल ने बताया की डॉग शो का जजमेंट पंजाब से आये हुए जाने माने जज श्री कोमल धनोआ करेंगे। डॉग शो के इवेंट मैनेजर सुयश भाटिया ने जानकारी दी कि प्रत्येक डॉग एवं कैट एंट्री का शुल्क 1000 रुपया है , इसके साथ ही एक पैट फैशन शो भी आयोजित किया जायेगा । >>>Visit: Samadhanvan
जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर Dog show में जानकरी प्राप्त करने का आह्वान

डॉ अभिषेक ने बताया कि डॉग्स के उत्पाद , फ़ूड , स्नैक्स, दवाई बनाने वाली लगभग 30 कंपनी आये हुए Dog show के लवर्स को अपने उत्पादों की जानकारी देंगी । डॉग शो के इवेंट मैनेजर अजय पाठक ने बताया की दर्शकों का प्रवेश एकदम निशुल्क है , डॉग लवर्स को लालन पालन तथा रखरखाव के बारे में जानकरी भी दी जाएगी । मीडिया प्रभारी अजय जैन ने जानकारी दी की ग़ाज़ियाबाद का डॉग शो का एक जाना माना शो है और आस पास के जिलों और राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा , उत्तराखंड आदि से भी एंट्री प्राप्त हुई हैं । ग़ाज़ियाबाद के वरिष्ठ पैट विशेषज्ञ डॉ D P सिंह तथा डॉ विजय पाठक ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर डॉग शो में जानकरी प्राप्त करने का आह्वान किया । Dog show के आयोजन में श्री ललित जयसवाल और श्री संजीव गुप्ता summercool का योगदान उल्लेखनीय है. आप सभी सम्मानित पत्रकार और फोटोग्राफर बंधुओं से अनुरोध है कि 22 मार्च को Dog show के कवरेज हेतु उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें , Dog show के आयोजन समिति आप सभी की आभारी रहेगी ।
Youtube



