
2-3 हफ्तों में युद्ध खत्म होने की बात कही, फिर धमकी दी

President डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि वह (खाड़ी की) जंग जल्द खत्म करने के करीब है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर यह भरोसा हो जाए कि ईरान एटमी हथियार नहीं बना पाएगा तो अमेरिका दो-तीन हफ्तो में इस जंग से निकल सकता है। चाहे सीजफायर (संघर्षविराम) हो या नहीं। कुछ घंटों बाद ट्रंप ने यह दावा भी किया कि ईरान के ‘नए President’ ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। ईरान की नई लीडरशिप को पहले के मुकाबले कम कट्टर और ज्यादा समझदार बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तुरंत सीजफायर नहीं करेगा। जब तक होर्मुज़ का समुद्री रास्ता पूरी तरह सुरक्षित नही हो जाता, तब तक अमेरिका मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखेगा। ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज को खोलने में रुकावटें जारी रखी, तो अमेरिका उसे ‘पाषाण युग’ में भेज देगा। खाड़ी में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल में गिरावट, शेयर बाजार उछले>>>Visit: Samadhanvan
ऑस्ट्रेलिया के PM ने कहा- तेल बचाएं

President ट्रंप की बाते में विरोधाभास भी दिखा। एक तरफ वह जंग खत्म करने की बात कर रहे है। दूसरी तरफ होर्मुज़ का जिक्र कर संघर्ष बढ़ाने की धमकी भी दे रहे है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने सीजफायर मांगने के ट्रंप के दावे को नकारा। इसे झूठा और बेबुनियाद भी बताया। उधर, जंग जल्द खत्म होने की उम्मीद में कच्चा तेल एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया। ब्रेट क्रूड थोड़ी देर के लिए 100 डॉलर के नीचे आया। बाद में कुछ ऊपर बंद हुआ। एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी उछाल दिखा। ब्रिटिश पीएम बोले, यह हमारी जंग नहीं ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने जंग पर बुधवार को कहा कि यह हमारी लड़ाई नही है। हम ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान मे शामिल नही होगे। होर्मुज खोलने के लिए इसी हफ्ते 35 देशो की बैठक बुलाई है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने जनता से कहा कि आने वाले दिनो में तेल संकट गहराएगा। आने वाले महीने आसान नही होगे। ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करे, जिससे कि तेल बचाया जा सके।



