
प्लेयर ऑफ द मैच जायसवाल और सूर्यवंशी ने 30 गेंद में जोड़े 80 रन

IPL-19 में मंगलवार को भी बारिश खलनायक बनी पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 11-11 ओवर का मैच खेला गया। बरसापाड़ा स्टेडियम में तय समय से करीब 175 मिनट बाद मुंबई ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी दी। इसके बाद पिच पर रनों की बारिश शुरू हो गई। यशस्वी जायसवाल (32 गेंद में 77 रन) और वैभव सूर्यवंशी (14 गेंद में 39 रन) ने ऐसा तूफान मचाया कि कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। IPL-19 राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में उतरी मुंबई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई। राजस्थान ने पहले ही तय कर दी थी, लेकिन रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा की मौजूदगी में संघर्ष की उम्मीद थी। यह उम्मीद राजस्थान के गेंदबाजों ने 4.3 ओवर में 41 रन तक 4 विकेट गिराकर खत्म कर दी।>>>Visit: Samadhanvan
वैभव ने बुमराह के एक ओवर में दो छक्के मारे

IPL-19 राजस्थान की पारी में पहले ओवर ने ही मैच का रुख तय कर दिया था, जब दीपक चाहर की गेंदों को यशस्वी जायसवाल ने जमकर धुन दिया। इस ओवर में चार चौके और एक छक्के समेत 22 रन आए। अगला ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने तो गजब कमाल कर दिया। बुमराह की मैच की पहली ही गेंद पर वैभव ने 88 मीटर का छक्का लगाया। इस ओवर में वैभव ने बुमराह की गेंद पर एक और छक्का मारा। तीसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका, इसमें भी 3 छक्कों समेत वैभव-यशस्वी ने 22 रन बटोरे। IPL-19 टीम का स्कोर 3 ओवर में ही 58 रन हो चुका था। टीम ने महज 2.4 ओवर में अपने 50 रन पूरे करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। वैभव और यशस्वी ने गेंदबाजों की यह धुनाई लगातार जारी रखी। वैभव के आउट होने पर भी यशस्वी ने लगातार रन बटोरे। कप्तान रियान पराग ने 20 रन बनाए।



