नोएडा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व सीटू गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने International Women’s Day का कार्यक्रम आज सेक्टर- 8, नोएडा बांसबली मार्केट पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

International Women’s Day

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय नेता कामरेड साहिब फारूकी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न शोषण को रेखांकित करते हुए महिला आंदोलन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

International Women's Day
International Women’s Day

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि महिला आंदोलन के दबाव में सरकारों ने महिलाओं के पक्ष में कई कानून तो बनाए हैं पर सरकार की उन कानूनों को लागू करने की इच्छा शक्ति नहीं है इसलिए महिलाओं का उत्पीड़न आज भी बदस्तूर जारी है।

यह भी पढ़ें:कैबिनेट ने PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana को मंजूरी दी; 1 करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य

सीटू जिला उपाध्यक्ष पूनम देवी ने कामकाजी महिलाओं की समस्याओं को रेखांकित किया। और सीटू की ओर से सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

International Women's Day
International Women’s Day

महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव

महिला समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज के नाम पर हो रहे शोषण आदि को रेखांकित किया और उक्त के खिलाफ वैचारिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

Visit:  samadhan vani

International Women's Day
International Women’s Day

इस अवसर पर कार्यक्रम को जनवादी महिला समिति गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सचिव चंदा बेगम, कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सरोज योगी, मोनिका, सीटू जिला नेता लता सिंह, मंजू राय, रामसागर, रमाकांत सिंह, सीटू दिल्ली राज्य कमेटी सदस्य मधुबाला आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

International Women's Day
International Women’s Day

जारीकर्ता
रेखा चौहान
जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर कमेटी।
8920637895

पूनम देवी
उपाध्यक्ष
सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर।
8447877119

International Women's Day
International Women’s Day

Leave a Reply