Homeबॉलीवुड की खबरेंDrishyam 2 से जुड़े अक्षय खन्ना, जानें अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म...

Drishyam 2 से जुड़े अक्षय खन्ना, जानें अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म कब हो रही रिलीज?

अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम ने क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। ये फिल्म भले ही साल 2015 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज तक इस फिल्म को पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं इस फिल्म का 2 अक्टूबर डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था।

हर 2 अक्टूबर को फिल्म के एक सीन हमेशा सुर्खियों में रहता है। फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनकी ये इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। अजय देवगन ने फिल्म के दूसरे पार्ट यानी की दृश्यम 2 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म कि रिलीज डेट बताई है।

अजय ने ट्वीट किया, अटेंशन…दृश्यम 2 रिलीज हो रही है 18 नवंबर 2022 को थिएटर में।

दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। इस बार विजय और उसके परिवार की स्टोरी एक अलग लेवल पर जाएगी जिसमें खूब सस्पेंस और थ्रिलर होगा। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे पार्ट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सिरन के साथ अक्षय खन्ना भी लीड रोल में होंगे। वहीं इनके अलावा इशिता दत्ता, रजत कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे जो पहले पार्ट में भी थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments