
जॉनसन बेबी टैल्कम पाउडर अमेरिका-कनाडा में 2020 से ही बिकना बंद
मेष | Aries
आज किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे कि जिन पर कटौती भी संभव नहीं है। नकारात्मक बातें याद रखने से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं।कारोबारी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। मौजूदा परिस्थिति में ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद न करें। कहीं से पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। मीडिया तथा ऑनलाइन संबंधी व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें।
वृष | Taurus
आज कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी बड़े या अनुभवी इंसान की सलाह लेना जरूरी है। फालतू की बातें और गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान ढूंढे।आज बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। लेकिन साथ ही कुछ सकारात्मक गतिविधियां भी शुरू होंगी। समय के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस मे व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।
मिथुन | Gemini
आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से समय नहीं मिलेगा। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है, लेकिन कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। नौकरीपेशा लोग बहुत व्यस्त रहेंगे।

कर्क | Cancer
आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। आपको सफलता मिलनी तय है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने फैसले को ही तवज्जो दें। आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा किसी महत्व पूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे।किसी से भी वादा करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप निभा पाएंगे। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इस समय बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। अपने परिवार के लिए समय जरूर निकालें।
सिंह | Leo
आज व्यर्थ की बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में ना आने दे। बच्चों के साथ ज्यादा टोका-टाकी करने से उनके आत्मबल और कार्य क्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। बिजनेस में मंदी का असर दिखेगा। फिलहाल ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई राजकीय बाधा दूर होगी।
कन्या | Virgo
आज पड़ोसी अथवा मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही बिजी रहे। युवा वर्ग व्यर्थ की चिंताएं छोड़कर अपने कैरियर संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें।इस समय वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों पर ही ध्यान दें क्योंकि व्यापार में कोई नया काम अथवा योजना कामयाब नहीं रहेगी। इस समय मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी भी स्थिति रहेगी। परंतु यह समय धैर्य से व्यतीत करने का है।
तुला | Libra
आज कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें तथा तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। धैर्य बनाकर रखें तथा अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें।बिजनेस में दिक्कतों के बावजूद समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में कुछ राजनैतिक माहौल रहेगा।
वृश्चिक | Scorpio
आज दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था मैं भी रुचि लेंगे। तथा परिवार की सुरक्षा संबंधित बनाए हैं वह भी उचित रहेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस समय इनकम कम और व्यय ज्यादा जैसी स्थिति रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।
धनु | Sagittarius
आज अपनी अत्यधिक भावुकता और उदारता जैसी कमियों पर रोक लगाना जरूरी है। वरना कुछ लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमीया ना आने दे।व्यवसायिक कार्यों के लिए स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को समझने तथा संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें।
मकर | Capricorn
आज अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत खोल सकते हैं। इसलिए मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें।
कुंभ | Aquarius
आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ कोई विवाद जैसी स्थिति न बनने दें। क्योंकि इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले। सरकारी सेवारत लोग अपना कार्य ध्यान से करें। कभी-कभी आपका जिद्दी और शंकालु स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। इसलिए वक्त के अनुसार खुद के व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
मीन | Pisces
आज भाइयों के साथ चल रहे वेदा विवादित मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। वरना आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। इस समय व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मन्द रहेंगी। अभी बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि जरूरत अनुसार आय की स्थिति बनी रहेगी
WCD Delhi Bharti 2021 | महिला एवं बाल विकास दिल्ली 54 पदों पर भर्ती
More Stories
राशिफल : मेष-मीन ( शनिवार, 4 फ़रवरी 2023)
राशिफल : मेष-मीन ( मंगलवार, 31 जनवरी 2023)
राशिफल : मेष-मीन (मंगलवार, 10 जनवरी 2023)