Democratic Women's CommitteeDemocratic Women's Committee के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 9 अगस्त अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि- गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, Democratic Women’s Committee, C.I.T.U., CPI (M) गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक घटना 9 अगस्त 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई और उक्त आंदोलन में शहीद हुए देशभक्तों को शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

भारत छोड़ो आंदोलन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा जिला प्रभारी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संघर्ष की बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है सही मायनों में यह एक जन आंदोलन था जिसमें लाखों देशवासियों ने हिस्सा लिया इस आंदोलन ने बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया,

Democratic Women's Committee
Democratic Women’s Committee

अंग्रेजी हुकूमत की आंदोलन के प्रति काफी सख्त रवैया अपनाने के बावजूद भी आंदोलन को दबाने में 1 वर्ष से अधिक का समय लगा उक्त आंदोलन में बड़ी संख्या में देशभक्त लोगों की जान चली गई

यह भी पढ़ें:MoFPI invites EOI:खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय बहुउत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों के लिए EOI और प्रस्ताव आमंत्रित किए

हम उन सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए और उनकी शहादत को हमेशा याद रखते हुए जिन सिद्धांतों और मकसद के लिए उन्होंने अपनी जान दी उसके लिए निरंतर कार्य को और आगे बढ़ने का प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:Rare Diseases:दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्रीय नीति का विवरण

Democratic Women's Committee
Democratic Women’s Committee

Democratic Women’s Committee

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनवादी महिला समिति जिला प्रभारी गौतम बुध नगर कामरेड आशा यादव ने उक्त आंदोलन व उसके देश की आजादी में योगदान को विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच रेखांकित किया।

>>>Visit:  samadhan vani

कार्यक्रम को सीटू जिला महासचिव रामसागर, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, रोमा शर्मा, समाजसेविका सुमन राय,माकपा नेता भीखू प्रसाद, रमाकांत सिंह, विजय गुप्ता, शंभू पेंटर, सीटू नेता पूनम देवी, भरत डेंजर, सपना आदि ने संबोधित किया।

Democratic Women's Committee
Democratic Women’s Committee

राम सागर
महासचिव
सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर।
9899847783

Leave a Reply