दीदी की रसोई :नोएडा, शनिवार 02 सितम्बर 2023, जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव सविता के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर- 14 ए, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
दीदी की रसोई

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है
👉 ये भी पढ़ें👉आदित्य-एल1: भारत ने सूर्य के लिए अपना पहला मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया
और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
👉 👉Visit: samadhan vani

भारी बारिश के बावजूद भी दीदी की ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।