नोएडा, शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा मंदिर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम ने Diwali festival बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
Diwali festival
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिंन्हा द्वारा बच्चों को मिठाई बांटकर दीपावली के पर्व के महत्व को रेखांकित किया तथा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा,
ट्रस्ट की पदाधिकारी प्रीति गुप्ता, सविता देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, सुमन राय, सुमति आदि टीम सदस्यों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:Livestock Census: किसानों को सशक्त बनाना और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देना
समाज सेवा
अथक मेहनत से बेहतरीन तरीके से समाज सेवा और ट्रस्ट के संचालन के लिए टीम सदस्यों द्वारा ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा द्वारा सभी शहर वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दोज व छट्ट पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दिये जाने के साथ हुई।