Employees Protest
Employees Protest नोएडा, मैसर्स- सैमसंग इंडिया श्री पेरबुदूर तमिलनाडु प्लांट के आंदोलनरत कर्मचारियों का कम्पनी प्रबंधकों और पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे दमन शोषण उत्पीड़न के खिलाफ सीटू ने आज फिर पूरे देश में मजदूरों से अपने-अपने संस्थानों और प्रशासनिक कार्यालय पर 09 अक्टूबर 2024 को विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।
उक्त आह्वान के तहत आज भी सीटू कार्यकर्ता ने कई संस्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सैमसंग इंडिया तमिलनाडु के हड़ताली कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त किया और तमिलनाडु सरकार से उक्त मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर उनकी मांगों/ समस्याओं का समाधान करने की अपील किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सैमसंग कंपनी के प्रबंधक श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर संस्थानों को चला रहे हैं यदि मजदूर संगठित होकर अपने हक अधिकारों की मांग करते है तो सरकार और प्रशासन को अपने प्रभाव में लेकर मजदूरों का दामन शोषण व उत्पीड़न किया जाता है।
तमिलनाडु सैमसंग प्लांट के कर्मचारियों की मांग
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में श्रीपेरंबुदूर सैमसंग इंडिया के कर्मचारी 9 सितंबर 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, यह हड़ताल यूनियन बनाने के बुनियादी संवैधानिक अधिकारों और देश के कानून के अनुसार सामूहिक सौदेबाजी के लिए है। कर्मचारी यूनियन के साथ बातचीत करने की मांग कर रहे हैं,
यह भी पढ़ें:The Demise of Shri Ratan Tata:प्रधानमंत्री ने श्री रतन लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

लेकिन दक्षिण कोरिया बहुराष्ट्रीय सैमसंग का प्रबंधन बातचीत करने के बजाय कर्मचारियों की एकता को तोड़ने के लिए कर्मचारियों पर सरकार व प्रशासन के माध्यम से दमन शोषण उत्पीड़न करा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से तमिलनाडु राज्य सरकार भी निवेश आकर्षित करने के नाम पर मजदूर विरोधी कदमों का सहारा ले रही हैं और शांतिपूर्ण हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस शक्ति दिख रही है, उन्हें धमकाया जा रहा है कई बार कर्मचारीयों और कर्मचारियों को नेतृत्व कर रहे सीटू नेताओं को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सीटू को यह स्थिति मंजूर नहीं है। यदि तमिलनाडु सैमसंग प्लांट के कर्मचारियों की मांगों/ समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो सीटू कार्यकर्ता पूरे देश में और बड़ा आंदोलन करेंगे।
