Homeव्यापार की खबरेंहीरो की बाइक Xpulse 200 की पूरी रेंज को खरीदना महंगा हुआ,...

हीरो की बाइक Xpulse 200 की पूरी रेंज को खरीदना महंगा हुआ, इस वजह से बढ़ाई कीमतें;

हीरो की एंडवेंचर टूरिंग बाइक एक्सप्लस 200 (Xpulse 200) को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने Xpulse 200 की रेंज की कीमतें बढ़ा दी हैं। यानी अब इन्हें खरीदने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करना होगी। कुल मिलाकर अब Xpulse 200, XPulse 200T और XPulse 200 4V को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने को लेकर कहा कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट की वजह से उसे ये फैसला लेना पड़ा है। इससे पहले कच्चे माल की कीमतें बढ़ने को लेकर कई कंपनियां अपने टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की कीमतें बढ़ा चुकी हैं।

हीरो

READ THIS:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की श्रीलंका पर 39 रनों की जीत

हीरो एक्सप्लस रेंज की नई कीमतें

अब हीरो Xpulse 200 की नई कीमत 1,26,778 रुपए, Xpulse 200T की नई कीमत 1,24,278 रुपए और Xpulse 200 4V की नई 1,35,978 कीमत रुपए हो गई है। कंपनी ने Xpulse 200 4V को 1.28 लाख रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया था। यानी अब इस टूरिंग बाइक को खरीदने के लिए करीब 8 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। बढ़ी हुई कीमतों में किसी तरह का कॉस्मेटिक बदलाव शामिल नहीं है।

हीरो एक्सप्लस रेंज का इंजन

Xpulse 200 और Xpulse 200T के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इन बाइक्स में 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड, टू-वाल्व मोटर शामिल है जो 17.8bhp बनाती है। दूसरी तरफ Xpulse 200 4V में 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व इंजन का उपयोग किया गया है जो 18.8bhp का उत्पादन करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments