नोएडा, महंगाई से त्रस्त महिलाओं ने जनवादी महिला समिति के बैनर तले सेक्टर- 8, नोएडा पर महंगाई का Holi celebrated by burning effigy का पर्व मनाया।
Holi celebrated by burning effigy
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति की जिला प्रभारी आशा यादव ने बताया कि होली व समिति के स्थापना दिवस पर पूरे देश में महंगाई के विरोध में पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था।
जिसके तहत हमारी समिति की कार्यकर्ताओं ने नोएडा में जुल्म अन्याय महंगाई का प्रतीक पुतला दहन कर होली का पर्व मनाया। साथ ही उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है और महंगाई ने सबसे ज्यादा महिलाओं का जीवन दुश्वार बना दिया है।

विरोध प्रदर्शन को समिति की नेता
विरोध प्रदर्शन को समिति की नेता चंदा बेगम, रेखा चौहान, लता सिंह, मधु शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने देश-प्रदेश व शहर वासियों को अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक,
प्रेम भाईचारे और नई ऊर्जा का संदेश देने वाले रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और मंगल कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी की जिंदगी में खुशहाली, सुख, समृद्धि लेकर आए और सभी के सपने साकार हो।

यह भी पढ़ें:Bangladesh Navy Corpet : INS रणवीर ने अभ्यास बोंगोसागर 25 में भाग लिया और भारतीय नौसेना
आपको और आपके परिवार को होली के पावन पर्व पर मेरे और मेरे परिवार एवं सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) गौतम बुध नगर की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं!

होली के रंगों की तरह आपकी जिंदगी में खुशियों के रंगों से भारी हो यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति समृद्धि लाए ऐसी मंगलमय कामनाओं के साथ आपको रंगो उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Holi
गंगेश्वर दत्त शर्मा
जिलाध्यक्ष
सी. आई. टी. यू. जिला कमेटी गौतम बुध नगर।
9811595701
