Homeदेश की खबरेंकब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे

कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे

बिगड़ती लाइफस्टाइल  के चलते लोगों को कब्ज की परेशानी

लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव के चलते लोगों को अक्सर कब्ज की परेशानी होती है। इसके लिए दवाओं को सहारा बनाने के बजाय घर में मौजूद कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खों का उपयोग करके इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।खराब दिनचर्या और गलत खानपान के वजह से कब्ज की समस्या होना आम है। खाना खाने के बाद बैठने और डिनर करने के बाद तुरंत सो जाने की आदत होने की वजह से कब्ज जल्दी हो सकती है। कब्ज होने के बाद ज्यादातर लोग दवाइयों की तरफ भागते हैं, जिसके कई साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं।

एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता के भू माफियाओं से करीबी रिश्ते?

इस समस्या में राहत पाने के लिए कुछ जानदार घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है, जिसकी मदद से गैस, अपच  जैसी दिक्कतों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

नींबू और काला नमक ड्रिंक

कब्ज की समस्या
नींबू का रस और काला नमक को मिलाकर बनाया जाने वाला ड्रिंक आपकी मदद कर सकता है। इस ड्रिंक को सुबह उठने के बाद तुरंत पीने पर पेट अच्छी तरह साफ होता है और कब्ज की दिक्कत से निजात मिलती है।

शहद का इस्तेमाल

कब्ज की समस्या
शहद भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस को सोने से पहले एक चम्मच गिलास में पानी के साथ मिलाकर कुछ दिनों लगातार पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

काजू-मुनक्का का सेवन

कब्ज की समस्या
5 काजू और 5 मुनक्का का सेवन फायदेमंद बताया जाता है। इनको एक साथ खाने से राहत मिलती है। रोजाना सुबह उठकर इन दोनों चीजों का सेवन करना आपको फायदे दे सकता है।

गरम पानी

कब्ज की समस्या
गर्म पानी का इस्तेमाल करके कब्ज को जड़ से खत्म किया जा सकता है। लेकिन इस बात पर गौर करना जरूरी है कि पानी गुनगुना नहीं बल्कि गर्म होना आवश्यक है। दिन भर गर्म पानी को चाय की सिप-सिप करके पीने से राहत मिलती है।

बेकिंग सोडा

कब्ज की समस्या
बेकिंग सोडा खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही साफ सफाई और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

पपीता का सेवन

कब्ज की समस्या
पपीता का सेवन करने से भी कब्ज को दूर किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसके नियमित उपयोग से गैस  जैसी दिक्कतें नहीं होती है।

योगासन

कब्ज की समस्या
घरेलू नुस्खे के साथ ही  समस्या से छुटकारा पाने में कुछ योगासन जैसे- शवासन, पवनमुक्तासन, बालासन और उत्तानासन भी आपको  राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

Senior Research Associate


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments