नोएडा, जनपद गौतम बुध नगर में चल रहे किसान आंदोलन में जेल गए किसानों के सम्मान में Indian Farmers Council reception ने गांव पथला सेक्टर- 122, नोएडा पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया!
Indian Farmers Council reception
सम्मान समारोह में किसानों के हक अधिकारों की मजबूती से लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता सुखबीर खलीफा, डॉक्टर रुपेश वर्मा, सोरन प्रधान, उदल आर्य, जयवीर प्रधान, वीर सिंह नागर, प्रमोद शर्मा, गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित सैकड़ो किसानों को फूल माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा, किसान एकता संघ के अध्यक्ष सोरन प्रधान ने किसान आंदोलन की पूरी जानकारी लोगों के सामने विस्तार से रेखांकित करते हुए आगामी आंदोलन के लिए क्षेत्र के किसानों को उत्साहित किया।

यह भी पढ़ें:भारतीय कला की प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए ‘The Art of India 2025’ का उद्घाटन किया
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर संगठन सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि चल रही लड़ाई हमारे वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी की लड़ाई है इस लड़ाई को हमें हर हाल में लड़कर जितना ही होगा।
