Redmi K50i के साथ FREE मिल रहा Xiaomi का लेटेस्ट 4,999 रुपए का स्मार्ट स्पीकर
Redmi K50i के साथ FREE Gift
Redmi K50i की भारी डिमांड हो देखते हुए अब कंपनी इस फोन के साथ एक दमदार ऑफर लेकर आई है। Xiaomi इस फोन को खरीदने वालों को एक मुफ्त स्मार्ट स्पीकर दे रही है। कंपनी के इस स्मार्ट स्पीकर की कीमत 4,999 रुपये है। यह Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर है जिसकी घोषणा कुछ दिन पहले ही की गई थी, इस स्पीकर के जरिये आप अपने घर के सभी डिवाइस को कंट्रोल कर सकते है। बता दें कि यह ऑफर केवल Mi.com पर उपलब्ध है। Redmi K50i ब्रांड लेटेस्ट फोन है जिसे कुछ ही दिन पहले 30,000 रुपये के सेगमेंट में भारत में लॉन्च किया गया है।
READ THIS:- शादी होते ही हर कपल की लाइफ में ये 5 चीजें बदल जाती हैं
Redmi K50i पर अन्य ऑफर्स
रेडमी के इस फोन को Ola Money Postpaid+ और Wallet से खरीदने पर आपको 2000 रुपए की छूट मिल जाएगी। इसके साथ ही कंपनी आपको 0% इंटरेस्ट पर 9 महीने की No Cost EMI पर फोन खरीदने का मौका दे रही है। वहीं ZestMoney से फोन खरीदने पर भी आपको ₹2,000 का कैशबैक मिल जायेगा। बताते चलें कि ये सभी ऑफर्स Mi.com पर उपलब्ध हैं।
Redmi K50i की खासियत और फीचर्स
Redmi K50i भारत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक रहा है। यह 30,000 रुपये से कम के बेस्ट 5G फोन में से एक है इस फोन का परफॉरमेंस बहुत ही दमदार है। फोन में 144Hz स्क्रीन है और इसमें MediaTek डाइमेंशन 8100 SoC है। फोन में 5,080mAh की बैटरी है। Xiaomi बॉक्स में एक 67W फास्ट चार्जर बंडल करता है जो लगभग 50 मिनट में बैटरी को 10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
डिवाइस में AMOLED के बजाय LCD पैनल है। इसमें एचडीआर 10 और डॉल्बी विजन के लिए सपोर्ट है। इसमें केवल 650nits ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट है, इसलिए तेज़ धूप में स्क्रीन ज्यादा दिखाई नहीं देगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
JOBS:- Nabard Assistant Manager Officers Grade A Various Post Recruitment Online Form 2022