एमबीबीएस छात्र नई समय सीमा के तहत अब अपनी इंटर्नशिप 31 जुलाई, 2022 तक पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही नीट पीजी 2022 आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जा सकते हैं।
नीट पीजी परीक्षा 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दी गई है। ऑफिशियल नोटिस में यह भी कहा गया है कि नीट पीजी 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अपडेट किया जा रहा है। आवेदन फॉर्म में बदलाव 18 फरवरी, 2022 (दोपहर तीन बजे से) तक दिखाई देगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की विंडो 25 मार्च, 2022 तक एक्टिव रहेगी।
नीट पीजी 2022 इंटर्नशिप की समय सीमा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। आठ फरवरी की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पास जाकर अपनी बात रखने को कहा था। इसके साथ ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) को भी छात्र प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं और मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन करने की हिदायत दी थी।