Homeदेश की खबरेंNissan Magnite Red Edition देश की सबसे सस्ती SUV, 18 जुलाई को...

Nissan Magnite Red Edition देश की सबसे सस्ती SUV, 18 जुलाई को होगी लॉन्च

Nissan Magnite Red Edition

Nissan

भारतीय बाजार की सबसे सस्ती SUV निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) का रेड एडिशन आने वाला है। कंपनी ने इस एडिशन की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 18 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। जो ग्राहक कम बजट में दमदार SUV खरीदना चाहते हैं उनके लिए मैग्नाइट बेस्ट ऑप्शन बन चुकी है। लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसे 1 लाख बुकिंग मिल चुकी हैं।

READ THIS :- न्यू Vitara 11 दिन के अंदर खरीद लें, लॉन्च होते ही हमेशा के लिए हो जाएगी बंद

इस SUV को महज 4.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इसकी कीमत 5.88 लाख रुपए हो चुकी है। इसके बाद भी ये अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती SUV है। ऐसे में अब रेड एडिशन के साथ ये ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी होने वाली है। ग्राहक इस एडिशन को 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments