Palestine Solidarity Organization: नई दिल्ली, युद्धविराम को तोड़ते हुए फिलिस्तीन पर बर्बर इजरायली हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं एवं बच्चों की है।
Palestine Solidarity Organization
इस बर्बर हमले के ख़िलाफ़ फिलिस्तीन सोलिडेरिटी ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर जंतर मंतर नई दिल्ली पर विभिन्न जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न जन संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

नोएडा से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, रंजीत सिंह, रामस्वारथ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को माकपा की राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी अली, सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन,

जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष मरियम धवले, किसान सभा के राष्ट्रीय नेता हनान मौला, एस एफ आई नेता आयुषी घोष, सीपीआई(एम) दिल्ली राज्य कमेटी के नेता अनुराग सक्सेना, राजीव कुंवर सहित अनेकों नेताओं ने संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:राष्ट्रीय प्राणि उद्यान ने World Sparrow Day मनाया




