Homeव्यापार की खबरेंमई में पाम तेल आयात 33 प्रतिशत घटकर 5.14 लाख टन पर

मई में पाम तेल आयात 33 प्रतिशत घटकर 5.14 लाख टन पर

नई दिल्ली, 14 जून (वेब वार्ता)। देश का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, समीक्षाधीन महीने में आरबीडी पामोलीन के आयात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। भारत दुनिया का वनस्पति तेलों का प्रमुख खरीदार है। मई, 2021 में पाम तेल का आयात 7,69,602 टन रहा था। एसईए के अनुसार, मई में देश का कुल वनस्पति तेल आयात घटकर 10,05,547 टन रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 12,13,142 टन था।

देश के वनस्पति तेल आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments