Homeबॉलीवुड की खबरेंशाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट रही...

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म को रिलीज हुए आज 3 साल हो गए हैं और इस मौके पर शाहिद कपूर ने कियारा

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म को रिलीज हुए आज 3 साल हो गए हैं और इस मौके पर शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का थीम म्यूजिक बज रहा है। फ्रेम में पहले कियारा आडवाणी की एंट्री होती है और फिर शाहिद कपूर नजर आते हैं।

कबीर और प्रीती की जोड़ी को हो गए 3 साल

दोनों साथ में एक खूबसूरत बैकग्राउंड वाली रोशन सी लोकेशन पर एक दूसरे का हाथ थामकर वॉक करते हैं। शाहिद कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कबीर और प्रीती को 3 साल हो गए हैं।’ वीडियो रिलीज किए जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर इस पर लाखों लाइक्स आ गए हैं और साथ ही फैंस कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं।

‘कबीर सिंह 2’ को लेकर शाहिद कपूर ने दिया हिंट?

तमाम फॉलोअर्स ने कमेंट करके शाहिद कपूर से पूछा है कि क्या उनका इस वीडियो को शेयर करना फिल्म का सीक्वल आने के बारे में एक हिंट है? एक यूजर ने कमेंट किया है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल जरूर आना चाहिए। बता दें कि कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। ऑरिजनल फिल्म में विजय देवराकोंडा ने लीड रोल किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments