Homeदेश की खबरेंअडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर संसद से सड़क तक...

अडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर संसद से सड़क तक हंगामे के आसार हैं

सुबह अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई

अडाणी

अडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर सोमवार को संसद से सड़क तक हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। वहीं, सुबह शेयर बाजार में अडणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई। ये 1500 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं।उधर, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।

रुद्राक्ष की उत्पत्ति भोलेनाथ के आंसूओं से हुई है

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं

अडाणी

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानीएंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए थे। हालांकि इसके बाद शेयर में ​रिकवरी आई और यह ​केवल ​​​2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपए पर बंद हुए। निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली।

आज पार्टी देशभर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने आंदोलन करेगी

अडाणी

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज पार्टी देशभर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है। कांग्रेस सांसद आज संसद भवन में गांधी प्रतिमा के पास धरना भी देंगे। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होने दे। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए।

गौतम अडाणी की नेटवर्थ 90 बिलियन डॉलर हो गई है

शेयरों में भारी गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 90 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 21वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा- अडाणी ग्रुप पर लगे गंभीर आरोपों के बीच मोदी सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

PM ये कहकर नहीं बच सकते कि हम अडाणी के हैं कौन

अडाणी

यह मिलीभगत का साफ इशारा है। PM ये कहकर नहीं बच सकते कि हम अडाणी के हैं कौन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आज से हर दिन PM से तीन सवाल करेगी। रविवार को किए तीन सवाल नीचे पढ़ें…पहला सवाल: गौतम अडाणी के भाई विनोद पर पनामा पेपर्स और पेंडोरा पेपर्स में धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, इस पर क्या कार्रवाई हुई? दूसरा सवाल: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडाणी पर ED, CBI और इनकम टैक्स की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?

बंदरगाहों में एकाधिकार स्थापित करने की अनुमति दी गई

अडाणी

तीसरा सवाल: सिर्फ अडाणी ग्रुप को ही हवाई अड्डों और बंदरगाहों में एकाधिकार स्थापित करने की अनुमति दी गई, यह कैसे संभव है?24 जनवरी: हिंडनबर्ग ने 106 पेज की रिपोर्ट जारी कर अडणी ग्रुप पर शेयर बाजार में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप लगाए। 27 जनवरी: अडणी एंटरप्राइजेज 20,000 करोड़ का FPO लाया। पहले दिन सिर्फ 1% सब्सक्रिप्शन मिला। इस ऑफर का प्राइस बैंड 3112 से 3276 रुपए प्रति शेयर रखा गया था।

अडाणी एंटरप्राइजेज का FPO फुल सब्सक्राइब हो गया

29 जनवरी: अडणी एंटरप्राइजेज का FPO फुल सब्सक्राइब हो गया। इसी दिन अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत बताया। कहा- यह भारत पर साजिश के तहत हमला है। ग्रुप ने 413 पन्नों में इसका जवाब दिया। 30 जनवरी: हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा- अडानी से 88 सवाल पूछे गए। उनमें से वो 62 का जवाब देने में विफल रहे। धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद के नाम पर छुपाया नहीं जा सकता। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के जवाब को ब्लोटेड रिस्पॉन्स करार दिया।

गौतम अडाणी ने FPO रद्द करने के बाद एक वीडियो मैसेज दिया

अडाणी

1 फरवरी: अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सबस्क्राइब्ड FPO को रद्द कर इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने की बात कही।2 फरवरी: गौतम अडणी ने FPO रद्द करने के बाद एक वीडियो मैसेज दिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए निवेशकों का हित सर्वोपरि है।’ इसी दिन संसद पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया RBI ने देश की सभी बैंकों से अडणी ग्रुप को दिए कर्ज और निवेश का ब्योरा मांगा है। इसका प्रभावी समय मंगलवार सात फरवरी से शुरू हो रहा है।

राशिफल 2023:कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments