Homeदेश की खबरेंआज का राशिफल मंगलवार, 21 जून 2022

आज का राशिफल मंगलवार, 21 जून 2022

राशिफल मंगलवार मेष | Aries

आज का अधिकतर समय परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा। आपसी सामंजस्य बेहतर होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है।लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। जिसकी वजह से कुछ नुकसान होने की भी आशंका है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। दूसरे व्यक्ति के प्रयत्न का जवाब सोच-समझकर दें। अपनी बात ठीक से न बोलने की वजह से निराशा बढ़ सकती है।भारी मशीनरी के सरकारी सप्लायरों को लाभ हो सकता है। सम्पदा ख़रीदना चाहते हैं तो आगे बढ़ें, अनुकूल समय है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

राशिफल मंगलवार वृष | Taurus

विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित कोई उत्तम समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्य पर समर्पित रहे। आय के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है। लेकिन ज्यादा फायदे की उम्मीद ना करें। निकट भविष्य में अवश्य ही उचित परिणाम मिलेंगे।जीवन में जागरूकता और सतर्कता बनाए रखें। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय में बदलाव करना पड़ सकता है। अभी का समय बदलाव करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन ये बदलाव आपके लिए आसान नहीं होगा। चुनाव लड़ाने के इच्छुक राजनेताओं के लिए अच्छा अवसर है। भारी मशीनरी के सरकारी सप्लायरों को लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

राशिफल मंगलवार मिथुन | Gemini

भविष्य को लेकर जागरुक रहे। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करते चले। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं तथा कार्य सफल रहेंगे। संतान से संबंधित कुछ उम्मीदों में कमी रहने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु इस समय धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभाले।जिस तरह विचारों में बदलाव आ रहा है, उस प्रकार से जीवन की दिशा बदल सकती है। युवाओं के लिए अभी का समय लाभदायक होगा।पार्टनर के साथ रिलेशन ठीक महसूस होगा, फिर भी कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।पार्टनर के साथ रिलेशन ठीक महसूस होगा, फिर भी कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

राशिफल मंगलवार कर्क | Cancer

डिसिप्लिन तरीके से कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपकी किसी उपलब्धि से समाज तथा निकट संबंधियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा।इस समय किसी भी तरह की उधारी ना करें। अन्यथा वापसी मुश्किल है। पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट पूरा करने में कुछ उलझने आएंगी। परंतु किसी उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है।जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। साथ ही कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

राशिफल मंगलवार सिंह | Leo

दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक वातावरण को और उत्तम बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे फायदेमंद परिस्थितियां भी बनेंगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और कार्यशैली व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी।लोगों के मन में जलन की भावना उत्पन्न हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उनके इरादों को समझने की कोशिश करें। कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

राशिफल मंगलवार कन्या | Virgo

समय उत्तम ग्रह स्थितियां बनी हुई है। घर तथा बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखें। खुद को व्यस्त रखना इसका उचित इलाज है। कभी-कभी गलतफहमियो की वजह से भाई बहनों के संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।किसी भी नई गतिविधि पर कार्य ना करें। इस समय जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, आर्ट आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी।तनाव और चिंता से बीपी की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने मनोबल को मजबूत बनाकर रखें। कुछ समय मेडिटेशन ध्यान आदि जैसी क्रियाओं में लगाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

राशिफल मंगलवार तुला | Libra

आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी पारिवारिक विवाद को निपटाने में सफल रहेंगे। आपसी संबंधों में फिर मधुरता आएगी।किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आप को नुकसान पहुंच सकता है। परिस्थितियों का पूर्ण अवलोकन करते रहे। तथा आलस को हावी ना होने दें।पार्टनरशिप संबंधी कामों में फायदेमंद परिस्थितियां बनेंगी। किसी भी काम में आपके सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी।कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।जिन बातों को आप पीछे छोड़ रहे हैं, उनका कारण जान पाना आपके लिए संभव होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

राशिफल मंगलवार वृश्चिक | Scorpio

आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा।अपनी तथा परिवार संबंधी सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे।दिमागी काम करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय मनोरंजक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। अपने सपनों को साकार करने की उम्मीद बनाए रखें, लेकिन वर्तमान में जो घटनाएं घट रही हैं, उनको नजरअंदाज न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

राशिफल मंगलवार धनु | Sagittarius

किसी उचित कार्य शैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। तथा मेहनत के सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे।किसी बात को समझे अपना हस्तक्षेप और निर्णय ना बनाए। गलतफहमियों की वजह से नजदीकी संबंधी से कोई कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।
रिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्य क्षेत्र में और अधिक विकास देगा। किसी प्रकार के गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी लेना आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है।अत्यधिक तनाव का असर आप की कार्य क्षमता तथा पाचन प्रणाली पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

राशिफल मंगलवार मकर | Capricorn

थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनाएं इससे आप अपने अंदर दोबारा नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। परंतु आपका हस्तक्षेप और सुझाव से उचित समाधान भी मिल सकता है। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिलेंगे।नजला, जुकाम आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। गर्मी तथा दूषित वातावरण से अपना उचित बचाव रखें।ह तकलीफ का कारण बन सकती है। स्वभाव और विचारों में बदलाव करेंगे तो उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना संभव होगा।सिर दर्द और चक्कर जैसी तकलीफ हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

राशिफल मंगलवार कुंभ | Aquarius

बिजनेस में कुछ बदलाव संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का भी जरूर पालन करें। ऐसा करना लाभदायक रहेगा। आपका प्लानिंग से काम करना तथा सकारात्मक सोच आपके तथा परिवार के लिए नई दिशा प्रदान करेंगी। आपकी भी मानहानि संभव है। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी अवश्य लचीलापन लाएं। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं।पति-पत्नी की आपसी सामंजस्य से घर का माहौल और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। विवाहेत्तर संबंधों ना उपजने दे।सोच से बाहर निकलकर नए अनुभव प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा और यही बात जरूरी भी है। आपके काम को आगे बढ़ाने के लिए करीबी मित्र से मदद प्राप्त हो सकती है,
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

राशिफल मंगलवार मीन | Pisces

आप तनावमुक्त होकर अपनी योग्यता अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे।गुस्से और जिद की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती है। संबंधों को संभाल कर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। इस समय कानूनी पचड़े में बिल्कुल ना पड़े।नए कार्य से संबंधित कोई योजना क्रियान्वित के लिए भी समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।दा चिंता की वजह से कभी-कभी आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म मनन तथा मेडिटेशन में लगाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments