आज का राशिफ बुधवार, 10 अगस्त 2022
मेष | Aries
आज बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन रखें तथा अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। परंतु समय अनुसार कार्य भी बनते जाएंगे। व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी उचित ध्यान देना जरूरी है। वरना कोई बाहरी इंसानी परेशानी बढ़ा सकता है। फाइनेंस संबंधी कामों को स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीकों में बदलाव लाना चाहिए।
नूपुर शर्मा पर FIR दिल्ली ट्रांसफर दर्ज पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक
वृष | Taurus
आज परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। आपको अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, ऐसा करने से आपको सुकून ही मिलेगा। घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा।खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। युवा वर्ग मौज मस्ती के साथ-साथ अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित रखें। अनजाने में ही घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी अथवा अवहेलना करना उन्हें आहत कर सकता है।
मिथुन | Gemini
आज किसी खास विषय पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी मित्र के सहायता से आर्थिक समस्या भी दूर होगी।प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। दूसरों के मामले में दखल अंदाजी बिल्कुल ना करें। क्योंकि इसकी वजह से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।
कर्क | Cancer
आज नई ऊर्जा महसूस होगी। आप तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है।वर्तमान मौसम से अपना बचाव करें। जुकाम, खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए देसी चीजों का सेवन करें।पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपको चिंता भी रह सकती हैं।
सिंह | Leo
आज दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसलों को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी। वास्तु सम्मत नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा उचित रहेगा।आपका हर काम में बहुत अधिक अनुशासन और रोक-टोक रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। बेहतर तो यही होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं।
कन्या | Virgo
आज घर मे संबंधियों अथवा नजदीकी मित्र के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।व्यवसाय संबंधी कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएगी। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
तुला | Libra
आज किसी भी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार लाने संबंधी कार्य भी होंगे।टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आप कोई निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। परंतु आर्थिक मामलों में काफी सोच-समझकर निर्णय लें, किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें।
वृश्चिक | Scorpio
आज कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्य के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून व शांति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि एक दूसरे के विचारों को समझें तथा सम्मान करें।व्यवसाय से संबंधित छोटी से छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय परिस्थितियां कुछ विपरीत बनी हुई हैं। परंतु धैर्य रखें, जल्दी ही आपको नए व्यवसायिक अनुबंध मिलने वाले हैं। वैवाहिक संबंध में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। विपरीत लिंगी लोगों से दूरी बनाकर रखें।
धनु | Sagittarius
आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगें। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है।रुके हुए व्यवसायिक कामों में गति आएगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ कई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी।
मकर | Capricorn
आज किसी समारोह आदि में जाने का अवसर मिलेगा। तथा खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात द्वारा कई उत्तम जानकारियां भी मिलेंगी। सपने या कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आपकी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे।पारिवारिक व्यवस्था पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप मुश्किलें पैदा करेगा तथा नकारात्मकता हावी रहेगी। अभी किसी भी प्रकार की यात्रा करना नुकसानदायक रह सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
कुंभ | Aquarius
आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी। उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें।
मीन | Pisces
आज अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थल अथवा अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति देगा कारोबारी गतिविधियां आपकी योग्यता और सूझबूझ से व्यवस्थित रहेंगी। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।
WCD Delhi Bharti 2021 | महिला एवं बाल विकास दिल्ली 54 पदों पर भर्ती