Water cooler scam:दक्षिण दिल्ली, 30 नवंबर 2024ः संगम विहार आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहानिया पर पूर्व विधायक भाजपा डॉ. विजय जौली ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
Water cooler scam
भाजपा नेता डॉ. जौली ने संगम विहार से आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहानिया को ‘‘घोटालेबाज’’ विधायक करार दिया। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर विधायक मोहानिया ने लाखो रू0 का गबन करने के आरोपी हैं।
दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के टेंडर आईडी नं. 2023-आईएफसी-242489-01 तथा आरटीआई आईडी नं. 02/आई एण्ड एफसी/एमडी-4/2024 दिनॉक 16.10.2024 द्वारा जानकारी अनुसार संगम विहार में 100 वाटर कूलर लगाने का ठेका वर्ष 2023 में दिया गया।
अंतर्गत 60 वाटर कूलर लगाने का भुगतान
सरकारी खजाने से 36 लाख 62 हजार 505 रूपये की मद के अंतर्गत 60 वाटर कूलर लगाने का भुगतान किया गया। इसमें 38 वाटर कूलर विधायक दिनेश मोहनिया के एमसीडी स्कूल संगम विहार कार्यालय में दिखाए गए।
यह भी पढ़ें:श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर मेंModernized Head Post Office किया
जोकि जॉच करने पर झूठे पाये गये। प्रत्येक वाटर कूलर की कीमत 61 हजार 41 रू0 75 पैसे दिखाई। जोकि बाजार मूल्य से कई गुना अधिक है। डॉ. जौली ने इसे आम आदमी पार्टी की सरकार व विधायक की मिली भगत का भ्रष्टाचार बताया।
यह भी पढ़ें:UPI Payments: भारत में डिजिटल भुगतान में सुधार
दिल्ली उपराज्यपाल व भ्रष्टाचार निरोधक
विदित रहे संगम विहार विधानसभा की 15 करोड़ रू0 की प्रतिवर्ष विधायक कोष निधि में से 7 वाटरकूलर, अम्बेडकर नगर विधानसभा स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में लगे दिखाए। डॉ. जौली ने इसे विधायक कोष निधि का सरासर दुरूपयोग व धोखाधड़ी बताया।
डॉ. जौली ने इसकी दिल्ली उपराज्यपाल व भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से तुरंत जांच करने की मॉग की। तथा दोषी विधायक दिनेश मोहनिया पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की अनुसंशा की।
वंदना ठाकुर