सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयर विस्तारा पर 70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, एयर विस्तारा ने पूर्वोत्तर भारत के कम हवाई सेवा वाले क्षेत्र में न्यूनतम उड़ानों की तय संख्या से कम फ्लाइट्स चलाई हैं।
DGCA ने इसे नियमों की अनदेखी माना है और जुर्माना लगाया है।
एयर विस्तारा पर यह जुर्माना अप्रैल 2022 में कम फ्लाइट्स चलाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में लगाया गया था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन पहले ही जुर्माना भर चुकी है।