टाटा अपनी कारों पर इतना डिस्काउंट
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगस्त के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। इसे कंपनी ने ओणम ऑफर्स नाम दिया है। कंपनी अपने अलग-अलग 5 मॉडल पर 60,000 रुपए तक का फायदा दे रही है। यानी आप इतने रुपए में कोई नया टू-व्हीलर भी प्लान कर सकते हैं। जिन मॉडल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उसमें Tata हैरियर, Tata सफारी, Tata अल्ट्रोज, Tata टियागो और Tata टिगोर शामिल है। ये बेनिफिट्स कैश, एक्सचेंज, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तहत दिया जाएगा। ऑफर 31 अगस्त, 2022 तक या फिर कार के स्टॉक में होने पर ही लागू होंगे। चलिए इन सभी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में एक-एक करके जानते हैं।
Readm This:- प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू तो ये 7 टिप्स दूर करेंगे परेशानी
टाटा हैरियर (Tata Harrier): 60,000 रुपए तक डिस्काउंट
टाटा अपनी इस SUV पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हैरियर पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 से 22.04 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।
टाटा सफारी (Tata Safari): 60,000 रुपए तक डिस्काउंट
टाटा अपनी इस SUV पर कुल 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सफारी पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 15.34 से 23.5 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।
टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz): 25,000 रुपए तक डिस्काउंट
टाटा अपनी इस कार पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अल्ट्रोज पर 3 से 10 सप्ताह यानी मैक्सिमम 70 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड डीजल और पेट्रोल दोनों मॉडल पर है। अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 से 10.25 लाख रुपए तक है। इसे MT और DCT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।
टाटा टियागो (Tata Tiago): 25,000 रुपए तक डिस्काउंट
टाटा अपनी इस कार पर कुल 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टियागो पर 3 से 20 सप्ताह यानी मैक्सिमम 140 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड XE, XM/XT, XZ+ समेत सभी वैरिएंट पर है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.39 से 7.81 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।
Jobs:- Join Indian Navy SSC Executive IT Branch 2022 Online Form for 50 Post