राशिफल : मेष- मीन (सोमवार, 26 दिसम्बर 2022)

राशिफल : मेष- मीन (सोमवार, 26 दिसम्बर 2022)

राशिफल : मेष | Aries

राशिफल

राशिफल : अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस अनुकूलता का अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी कार्य को जल्द पूरा करने की सोच रखें।इस समय बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलेंगे। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां प्राप्त करना जरूरी है। बिजनेस के काम पहले की तरह ही सामान्य रहेंगे। कोई ऑफिशियल टूर का प्लान बन सकता है।

वाराणसी के ललित उपाध्याय तीसरी बार हॉकी का वर्ल्ड कप खेलेंगे

वृष | Taurus

राशिफल

राशिफल : भाग्य प्रबल रहेगा। यथा समय कार्य पूरा होने से मनोबल में वृद्धि होगी। वार्तालाप के माध्यम से किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। हालांकि कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। परंतु आप उनका मुकाबला करने में सफल रहेंगे। महिलाएं अपने क्षेत्र में वर्चस्व हासिल करेंगी।समझ और सतर्कता से अपने कार्यों में गति बढ़ाए। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।

मिथुन | Gemini

राशिफल

राशिफल : सकारात्मक सोच रखें तथा सबको साथ लेकर चले। इससे आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे होते जाएंगे। आपको ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहतर करने का प्रयास करेंगे।संकीर्णता और स्वार्थ से क्षणिक लाभ ही मिल सकता है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें इससे आपका अपना नुकसान ही होगा।वैवाहिक संबंध शुभता से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा।

कर्क | Cancer

राशिफल

राशिफल : कलात्मक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। जनसंपर्क भी बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा।दूसरों की बातों में आकर आप कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे।और इस वजह से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। कोई निर्णय भी जल्दबाजी में ना लें। अनावश्यक खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है। समझ और सतर्कता से कार्यों में गति आएगी। घर में आपसी सामंजस्य और अनुशासित माहौल रहेगा। युवाओं की मित्रता में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

सिंह | Leo

राशिफल

राशिफल :प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा कैरियर में उचित सफलता मिलेगी।किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें।पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या | Virgo

राशिफल

राशिफल : प्रैक्टिकल सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधित कार्यों मैं आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। वाहन अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और संयम से संभाले। गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से दूर रहें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रह सकती है। आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा।

तुला | Libra

राशिफल

राशिफल : दिल की बजाय दिमाग से काम ले। व्यवहारिक सोच रखने से अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। उनसे आपसी वार्तालाप से कई गुत्थियां भी सुलझेगी।मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति और उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव आपके ग्रहस्थ जीवन पर पड़ सकता है।

वृश्चिक | Scorpio

राशिफल

राशिफल : किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। तथा भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती है। आप अपनी सूझबूझ से घर परिवार संबंधी समस्याओं को भी आसानी से सुलझा देंगे।नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सब कुछ होते हुए भी जीवन में कुछ उदासी सी महसूस होगी। गुस्से की वजह से अपना आपा ना खोएं। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।

धनु | Sagittarius

राशिफल

राशिफल : घर की देखरेख और सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवारजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। कहीं से अच्छे तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है।अति आत्मविश्वास और ईगो की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्म मनन करें तथा अपने व्यवहार में समय अनुसार परिवर्तन लाएं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेना उचित रहेगा।

मकर | Capricorn

राशिफल

राशिफल : आपकी सशक्त कार्यप्रणाली से बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे।
ध्यान रखें कि भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तो को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है।घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।

कुंभ | Aquarius

राशिफल

राशिफल : आज कुछ नई संभावनाएं आपको मिलने वाली हैं। बेहतर समय का सम्मान करें। आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि आपकी उन्नति में सहायक रहेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।इस समय आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लक्ष्य हासिल करने के लिए अथक प्रयासों की भी जरूरत है। अपने ऊपर काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप आसानी से निभा सकें। दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा।

मीन | Pisces

राशिफल

राशिफल :आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए उपलब्धियां वाला है। कई नई जानकारियां और अनुभव भी सीखने को मिलेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना उचित रहेगा।
ज्यादा कल्पनाएं ना करें तथा हकीकत का भी सामना करें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए बेहतर है कि उसकी वापसी पहले सुनिश्चित कर लें।

गर्लफ्रेंड सबा और बेटों के साथ ऋतिक ने मनाया क्रिसमस:शेयर की यूरोप वेकेशन की तस्वीरें, यूजर्स बोले- बच्चे अपनी स्टेप मॉम के साथ घूम रहे