लैंग्या वायरस चीन में कोरोना के बाद पाया गया नया वायरस जाने कितना खतरनाक है

लैंग्या वायरस जानिए कितना खतरनाक

लैंग्या वायरस

कोरोना वायरस का खात्मा अभी पूरी तरह नहीं हुआ कि चीन में एक और वायरस के मामले आने शुरू हो गए हैं। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए प्रकार के लैंग्या वायरस से चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में लोगों को संक्रमित पाया गया है। अब एक्सपर्ट्स यह बताने में जुटे हैं कि चीन से निकला यह नया वायरस कितना खतरनाक है।

READ THIS:- Oppo स्मार्ट TV, 4K 50 इंच स्क्रीन जबर्दस्त डॉल्बी साउंड से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा

लैंग्या वायरस के करीब 35 लोग संक्रमित मिले

लैंग्या वायरस

दरअसल, लैंग्या वायरस चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में पाया गया है। ताइपे टाइम्स के मुताबिक, यह जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। ताइवान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक चीन में जूनोटिक लैंग्या वायरस मिला है। इससे करीब 35 लोग संक्रमित भी मिले हैं। ताइवान इस वायरस की पहचान और संक्रमण को मॉनिटर करने के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग मेथड शुरू करेगा।

फिलहाल ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन नहीं

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में स्टडी के हवाले से बताया गया है कि वायरस में ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन नहीं है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह वायरस इंसान से इंसान में नहीं फैल सकता। ताइवान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के उप महानिदेशक का कहना है कि अब तक घरेलू पशुओं पर किए गए सर्वेक्षण में बकरियों में दो फीसदी और कुत्तों में पांच फीसदी मामले पाए गए हैं।

लैंग्या वायरस

यह भी कहा गया कि 25 जंगली जानवरों की प्रजातियों पर किए गए परीक्षणों के परिणाम बताते हैं कि लैंग्या वायरस फैलने का मुख्य कारण क्या हो सकता है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में गुरुवार को प्रकाशित ‘चीन में लैंग्या वायरस’ रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में एक नए वायरस की पहचान की गई है, जो मनुष्यों में बुखार लाता है।

JOBS:- Join Indian Army Agniveers Rally Recruitment 2022 – Apply Online

वायरस से संक्रमित लोगों में लक्षण

लैंग्या वायरस

फिलहाल आठ अगस्त को चीन ने जूनोटिक लैंग्या वायरस के 35 मामलों की पुष्टि की है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक नए प्रकार के हेनिपावायरस लैंग्या से चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में लोगों को संक्रमित पाया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस वायरस से संक्रमित होने पर लोगों में बुखार, थकान, खांसी, भूख कम लगना, मांसपेशियों में परेशानी, मतली, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखते हैं।

WORLD HEART DAY 2023: क्या धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमाव या एथेरोस्क्लेरोसिस को दूर करना संभव है? ROSE एक बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर फूल है; जानिए इसके सेवन के 5 दिलचस्प तरीके APPLE के 10 प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ DATE के अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ जो आपको अवश्य जानना चाहिए REDMI NOTE 13 और NOTE 13 PRO का भी अनावरण किया गया