यूक्रेन ने अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी को पद से हटाने का फैसला किया है

यूक्रेन

यूक्रेन ने अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी को पद से हटाने का फैसला किया है

इनकी जगह अब यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ किर्लो बुदानोव लेंगे

यूक्रेन

जंग के बीच भ्रष्टाचार से जूझ रहे यूक्रेन ने अब अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को पद से हटाने का फैसला किया है। इनकी जगह अब यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ किर्लो बुदानोव लेंगे। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पार्टी ने रविवार को इसकी घोषणा की। जेलेंस्की की सर्वेंट ऑफ पीपल पार्टी के हेड डेविड अर्खामिया ​​​​​​ने टेलीग्राम के जरिए ​ओलेक्सी को पद से हटाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जंग के दौरान यूक्रेन का रक्षा मंत्रालय किसी नेता की बजाय किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ होना चाहिए जिसके पास फौज का अनुभव हो।

राशिफल 2023:कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है

रूस के हाथों युद्ध में लगातार फेल हो रही रणनीतियों के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। यूक्रेनी समाचार आउटलेट यूक्रेन्स्का प्रावदा की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले सप्ताह रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया जाएगा। रेज़निकोव की तमाम रणनीतियां युद्ध स्थल में विफल होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की उन्हें जल्द हटा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी एचयूआर के प्रमुख किरीलो बुडानोव रेजनिकोव की जगह लेंगे।

बर्खास्तगी से सम्बंधित किसी भी जानकारी से इनकार किया था

यूक्रेन

हालांकि समाचार आउटलेट को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने बर्खास्तगी से सम्बंधित किसी भी जानकारी से इनकार किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस पद से अपने इस्तीफे के बारे में कोई बातचीत नहीं की है।’वहीं एक सरकारी सूत्र ने कीव इंडिपेंडेंट से पुष्टि की कि रेज़निकोव को बहुत जल्द उनके पद से हटाया जा सकता है। बर्खास्तगी के बाद रेज़निकोव को न्याय मंत्री के रूप में एक नए पद पर नियुक्त किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान न्याय मंत्री डेनिस मालिउस्का को यूरोप में एक यूक्रेनी राजनयिक मिशन के राजदूत के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी का प्रमुख कौन होगा

फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि अगर बुडानोव को रक्षा मंत्री नियुक्त किया जाता है तो यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी का प्रमुख कौन होगा। युद्ध में रूस की मजबूत होती स्थिति के साथ ही बड़े पैमाने पर उजागर हुआ भ्रष्टाचार भी रक्षा मंत्री की बर्खास्तगी का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। जनवरी के अंत में, रक्षा मंत्रालय एक हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार घोटाले से घिर गया था जिसके कारण कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

ओलेक्सी रेजनिकोव को अब कोई दूसरा मंत्रालय सौंपा जाएगा

यूक्रेन

यूक्रेनी अखबार ZN.UA ने 21 जनवरी को रिपोर्ट दी कि रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए बड़ी मात्रा में खाद्य उत्पादों को बढ़ी हुई कीमतों पर खरीदा। यूक्रेन के राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तब से कथित योजना की जांच शुरू कर दी है। ओलेक्सी रेजनिकोव जंग शुरु होने के 3 महीने पहले नवंबर 2021 में ही यूक्रेन के रक्षा मंत्री बने थे। जेलेंस्की की पार्टी के हेड डेविड अर्खामिया ने बताया कि ओलेक्सी रेजनिकोव को अब कोई दूसरा मंत्रालय सौंपा जाएगा।

वो किसी भी दूसरे मंत्रालय को स्वीकार नहीं करेंगे

हालांकि जब रेजनिकोव से इसके बारे में पूछा गया तो उन्हें साफ कह दिया कि वो किसी भी दूसरे मंत्रालय को स्वीकार नहीं करेंगे। रक्षा मंत्रालय से हटाए जाने की घोषणा होने से पहले उन्होंने कहा था कि कोई भी हो हमेशा पद पर नहीं रहता है। मैं वहीं करूंगा जो जेलेंस्की मुझे कहेंगे। 24 जनवरी को यूक्रेन के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर याचेस्लाव शापोवालोव को भ्रष्टाचार से जुड़े एक स्कैंडल में फंसने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी स्कैंडल के चलते अब ओलेक्सी रेजनिकोव को भी हटाया जा रहा है।

ओलेक्सी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है

यूक्रेन

हालांकि, ओलेक्सी पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। वहीं माना जा रहा है कि जंग के बीच रक्षा मंत्रालय में हुए स्कैंडल से दुनिया भर में यूक्रेन की छवि बिगड़ी है। जिसका खामियाजा ओलेक्सी को भुगतना पड़ा। दरअसल, यूक्रेन के एक अखबार में 21 जनवरी को छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर के निर्देश पर मंत्रालय ने खाने के सामान का कॉन्ट्रेक्ट तीन गुना ज्यादा महंगे दाम पर साइन किया था।

जेलेंस्की इनसे लगातार इस्तीफे मांग रहे हैं

यूक्रेन

द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक एक अंडा जो कीव की दुकानों में 15 रुपए में मिलता है उसे 37 रुपए के भाव से खरीदा गया था। अंडे के साथ-साथ कुछ और भी खाने के सामानों को महंगे दामों पर खरीदा गया था। हाल ही के दिनों में यूक्रेन के कई बड़े अधिकारी और मंत्री भ्रष्टाचार के स्कैंडल में फंसे हैं। जेलेंस्की इनसे लगातार इस्तीफे मांग रहे हैं। पिछले हफ्ते 15 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं यूक्रेन के डिप्टी इंफ्रास्ट्रक्चर मिनिस्टर से भी इस्तीफा लिया चुका है।

रुद्राक्ष की उत्पत्ति भोलेनाथ के आंसूओं से हुई है