Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2024
  • November
  • 24
  • United Kisan Morcha ने 2 दिसंबर को दिल्ली कूच का लिया फैसला
  • देश & विदेश की खबरें

United Kisan Morcha ने 2 दिसंबर को दिल्ली कूच का लिया फैसला

समाधान वाणी November 24, 2024

United Kisan Morcha की दिनांक 19/11/2024 को पटेल लोक संस्कृति संस्थान में आयोजित बैठक में दिल्ली कूच का फैसला लिया

Headline List

Toggle
  • United Kisan Morcha
    • धरना प्रदर्शन
    • महापंचायत में सैकड़ो की संख्या में शामिल
    • अंतिम परिणाम

United Kisan Morcha

United Kisan Morcha-संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 10% आबादी प्लाट, नए कानून को लागू करने मांग को लेकर महापंचायत होगी।

महापंचायत में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ बार के लोकसभा सांसद हन्ना मौला एवं किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया है कि 25 नवंबर को महापंचायत धरने और प्रदर्शन में बदल जाएगी।

United Kisan Morcha
United Kisan Morcha

धरना प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन 25 से लेकर 27 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर दिन-रात चलेगा 28 तारीख में हजारों की संख्या में किसान अपने धरना प्रदर्शन को जुलूस के रूप में ले जाकर यमुना प्राधिकरण पर पड़ाव डालेंगे।

यमुना प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन महापडाव 28 तारीख से 1 दिसंबर तक रहेगा। 2 दिसंबर को गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण से प्रभावित एवं अन्य परियोजनाओं से प्रभावित हजारों किसान संसद सत्र के दौरान दिल्ली कूच करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत की तैयारी के लिए आज ईटेडा पतवारी रोजा हैबतपुर गांव की संयुक्त पंचायत आयोजित की गई। पंचायत मुकुल के फार्म हाउस में आयोजित की गई पंचायत की अध्यक्षता चंद्रमल प्रधान जी ने की।

United Kisan Morcha
United Kisan Morcha

पंचायत को गबरी मुखिया सूले यादव दानवीर यादव बुधपाल यादव सतीश यादव दुष्यंत सेन, किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार सतपाल खारी, भीम खारी, मुकुल यादव मोहित यादव, ब्रह्म सिंह यादव रजे सिंह यादव, रणवीर यादव, सुरेश यादव सतबीर यादव एवम अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

महापंचायत में सैकड़ो की संख्या में शामिल

हैबतपुर से सतीश गोस्वामी, ईटेडा से सूले यादव, रोजा से दुष्यंत सेन, एवं पतवारी से गबरी मुखिया ने महापंचायत में सैकड़ो की संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि 10% आबादी प्लाट, नए कानून को लागू करने एवं हाई पावर कमेटी द्वारा सकारात्मक सिफारिशों को तुरंत लागू किए जाने के संबंध में आंदोलन आरपार का होगा।

आंदोलन अपने चरम की ओर है योगी सरकार यदि आंदोलन की मांगों को पूरा नहीं करती है तो गौतम बुध नगर में शांति संभव नहीं है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि आंदोलन अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है आंदोलन अपने अंतिम उद्देश्य को प्राप्त करने के बाद ही समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें:the Prime Minister of Barbados:प्रधानमंत्री ने बारबाडोस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

United Kisan Morcha
United Kisan Morcha

अंतिम परिणाम

किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि पहले चरण में हमने अपनी मांगों के संबंध में प्राधिकरण से प्रस्ताव पास कराकर शासन को प्रेषित कराया दूसरे चरण में उन प्रस्तावों की मंजूरी के लिए हाई पावर कमेटी का गठन कराया कमेटी ने आबादी शिफ्टिंग भूमिहीनों की दुकानों के संबंध में सकारात्मक सिफारिशें दी हैं

वे सिफारिशें भी अभी लंबित हैं उन्हें लागू किया जाना शेष है अभी किसान मोर्चा में 10 संगठनों को शामिल कर आंदोलन को निर्णायक तौर पर सफल करने का संकल्प लिया गया है गौतम बुद्ध नगर के 3: 50 लाख से ज्यादा किसान 10 परसेंट प्लाट के मुद्दे से प्रभावित हैं।

>>>Visit: Samadhanvani

तीनों प्राधिकरणों से प्रभावित सभी संगठन एकजुट होकर इस लड़ाई को उसके अंतिम परिणाम तक लड़ रहे हैं लड़ाई को जीतकर ही दम लिया जाएगा।

भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर

Continue Reading

Previous: Save democracy, वर्ग संघर्ष तेज करो के आह्वान के साथ CPI(M) दिल्ली NCR कमेटी का सम्मेलन हुआ
Next: From Stage to Cinema: “पुणे हाईवे” कालातीत कहानी को जीवंत करता है

Related Stories

Untitled design - 2026-01-14T012225.698
  • देश & विदेश की खबरें

भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट की राय बंटी, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला

समाधान वाणी January 14, 2026
Untitled design - 2026-01-12T030852.695
  • देश & विदेश की खबरें

मुंबई को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त करने महिलाओं को बस में आधा किराये का वादा

समाधान वाणी January 12, 2026
Untitled design - 2026-01-11T024455.506
  • देश & विदेश की खबरें

ईरान पूरी दुनिया से लगभग कट गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है

समाधान वाणी January 11, 2026

Recent Posts

  • भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट की राय बंटी, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला
  • काली गाजर में एंथोसियानिन्स होने के कारण इसे काला रंग मिलता है
  • नागरमोथा अंक्सर खेतों या बगीचों में खरपतवार की तरह उगता
  • वेनेजुएला के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राजनीतिक दलों ने सुरजीत भवन में किया जनसभा का आयोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • मुंबई को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त करने महिलाओं को बस में आधा किराये का वादा
  • भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट की राय बंटी, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला
  • काली गाजर में एंथोसियानिन्स होने के कारण इसे काला रंग मिलता है
  • नागरमोथा अंक्सर खेतों या बगीचों में खरपतवार की तरह उगता
  • वेनेजुएला के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राजनीतिक दलों ने सुरजीत भवन में किया जनसभा का आयोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • मुंबई को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त करने महिलाओं को बस में आधा किराये का वादा
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.