Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2024
  • December
  • 3
  • Farmers’ Parliament March Movement में सीटू कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
  • देश & विदेश की खबरें

Farmers’ Parliament March Movement में सीटू कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

समाधान वाणी December 3, 2024

Farmers’ Parliament March Movement:गौतमबुद्धनगर, किसानों का नोएडा दिल्ली कूच टला। किसानों ने प्राधिकरणों को दिया एक हफ्ते का वक्त,मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे दोबारा दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

Headline List

Toggle
  • Farmers’ Parliament March Movement
    • आंदोलन की जानकारी
    • दलित प्रेरणा स्थल पर रोकने की कोशिश
    • किसानों की मुख्य मांगें
    • बैठक के बाद बनी सहमति

Farmers’ Parliament March Movement

Farmers’ Parliament March Movement :किसानो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी जगह-जगह लोगों को आंदोलन में शामिल होने से रोका गया।

किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे मजदूर संगठन सीटू के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा को थाना सेक्टर- 49, पुलिस द्वारा सुबह 7:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

Farmers' Parliament March Movement
Farmers’ Parliament March Movement

साथ ही किसान नेता बी. सी. प्रधान, सुभाष चौधरी आदि नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया। लोगों को जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग थाना पर पहुंच गए और पुलिस को मजबूर होकर गिरफ्तार नेताओं को छोड़ना पड़ा।

इसी तरह विभिन्न गांव में किसानों को आंदोलन में शामिल होने से रोका गया और जगह- जगह गिरफ्तार किये जाने के बाद भी बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए।

आंदोलन की जानकारी

आंदोलन की जानकारी देते हुए सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की योजना फिलहाल एक हफ्ते के लिए रोक दी है।

यह निर्णय आंदोलन स्थल पर सोमवार को ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किसानों की लंबी बैठक के बाद लिया गया। किसानों ने कहा है कि वे दलित प्रेरणा स्थल पर एक हफ्ते तक इंतजार करेंगे।

Farmers' Parliament March Movement
Farmers’ Parliament March Movement

अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे दोबारा दिल्ली की ओर कूच करेंगे।इससे पहले सोमवार दोपहर, किसानों ने नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर एकत्र होकर संसद का घेराव करने के लिए दिल्ली की ओर बढ़ना शुरू किया।

दलित प्रेरणा स्थल पर रोकने की कोशिश

पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल पर रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वज्र वाहन, RAF के जवान और ड्रोन से निगरानी तैनात की गई। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

किसानों के संसद मार्च में सीपीआई एम दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य सिद्धेश्वर शुक्ला, बृजेश कुमार सिंह, सीटू जिला सचिव रामस्वारथ, जनवादी महिला समिति की जिला नेता गुड़िया देवी,

Farmers' Parliament March Movement
Farmers’ Parliament March Movement

यह भी पढ़ें:Water cooler scam:AAP संगम विहार का घोटालेबाज विधायक दिनेश मोहनिया ने किया ‘‘वाटरकूलर’’ घोटाला

अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय कमेटी के नेता पुष्पेंद्र त्यागी, मनोज कुमार सहित विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं/ कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया।

किसानों की मुख्य मांगें

  1. जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को 10% प्लॉट दिया जाए।
  2. 64.7% की दर से मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
  3. नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिले।
  4. भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के लाभ दिए जाएं।

बैठक के बाद बनी सहमति

किसानों और तीनों प्राधिकरणों के बीच कई घंटे तक बातचीत चली। अधिकारियों ने किसानों से एक हफ्ते का समय मांगा, जिसे किसानों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद एक्सप्रेसवे से बैरिकेडिंग हटा दी गई और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

Farmers' Parliament March Movement
Farmers’ Parliament March Movement

फिलहाल, किसान राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में डेरा डाले हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे वहां से नहीं हटेंगे। गाजियाबाद, नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी लगातार किसानों से बातचीत कर रहे हैं। किसानों को मुख्य सचिव से वार्ता और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

>>>Visit: Samadhanvani

किसान नेता डॉ रुपेश वर्मा, सुखबीर खलीफा, बृजेश भाटी, सुनील फौजी आदि नेताओं ने स्पष्ट किया है कि अगर एक हफ्ते में उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे दोबारा दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

Continue Reading

Previous: Water cooler scam:AAP संगम विहार का घोटालेबाज विधायक दिनेश मोहनिया ने किया ‘‘वाटरकूलर’’ घोटाला
Next: भारत और कंबोडिया ने पुणे में पहली बार Joint Table Top Exercise सिनबैक्स की शुरुआत की

Related Stories

Untitled design - 2026-04-11T103449.124
  • देश & विदेश की खबरें

Nepal’s newly elected PM faces immense pressure to provide efficient governance

समाधान वाणी April 11, 2026
Untitled design - 2026-04-09T152826.982
  • देश & विदेश की खबरें

Assam or will the power equation change in will BJP score a hat-trick of victories

समाधान वाणी April 9, 2026
Untitled design - 2026-04-08T095844.527
  • देश & विदेश की खबरें

Pakistan Senator said on India-UAE relations, sovereignty should not be in danger

समाधान वाणी April 8, 2026

Recent Posts

  • Knight Riders’ home at Supergiants win by 3 wickets
  • Nepal’s newly elected PM faces immense pressure to provide efficient governance
  • Assam or will the power equation change in will BJP score a hat-trick of victories
  • IPL-19, Rajasthan won by 27 runs in mumbai swept
  • Pakistan Senator said on India-UAE relations, sovereignty should not be in danger
  • Knight Riders’ home at Supergiants win by 3 wickets
  • Nepal’s newly elected PM faces immense pressure to provide efficient governance
  • Assam or will the power equation change in will BJP score a hat-trick of victories
  • IPL-19, Rajasthan won by 27 runs in mumbai swept
  • Pakistan Senator said on India-UAE relations, sovereignty should not be in danger
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.