Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2025
  • May
  • 16
  • Nukkad Naatak व सभाओं के जरिए हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू ने मजदूरों को किया प्रेरित
  • देश & विदेश की खबरें

Nukkad Naatak व सभाओं के जरिए हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू ने मजदूरों को किया प्रेरित

समाधान वाणी May 16, 2025

Nukkad Naatak नोएडा, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चारों श्रम संहिताओं को रद्द कराने के लिए 20 मई 2025 को होने जा रही

Headline List

Toggle
  • Nukkad Naatak
    • ट्रेड यूनियन पंजीकरण प्रक्रिया जटिल
    • मजदूर साथी हड़ताल की जोरदार तैयारी

Nukkad Naatak

राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को जनपद में सफल बनाने के लिए सीटू ने आज दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों के साथ गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा व झुग्गी बस्ती सेक्टर- 50, नोएडा सहित कई स्थानों पर जन नाट्य मंच की वरिष्ठ कलाकार माला हाशमी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक एका का मंचन करते हुए हड़ताल को सफल बनाने की अपील मेहनतकश लोगों से किया।

उक्त अवसर पर हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार देश के मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए उद्योगपतियों के पक्ष में बेशर्मी के साथ खड़ी हो गई है,

Nukkad Naatak
Nukkad Naatak

तमाम संघर्षों और कुर्बानियों से हासिल किए गए 44 श्रम कानूनों में से 29 कानूनों को समाप्त कर मोदी सरकार चार श्रम संहिताये लेकर आई हैं, और चारों श्रम संहिताओं के लागू करने पर आमदा है।

इन श्रम संहिताओं के लागू होने के उपरांत उद्योगपतियों को मजदूरों के शोषण और दमन का अनुकूल वैधानिक अधिकार मिल जाएगा चारों श्रम संहिताओं के बनते ही मालिकों को मजदूरों से 12 घंटे तक काम लेने का अधिकार बिना ओवर टाइम भुगतान किए मिल जाएगा,

ट्रेड यूनियन पंजीकरण प्रक्रिया जटिल

निश्चित अवधि की भर्ती के तहत किसी भी श्रमिक को स्थाई श्रमिक घोषित नहीं किया जाएगा और श्रमिक गण हायर एंड फायर की नीति के तहत आते जाते रहेंगे, ट्रेड यूनियन पंजीकरण प्रक्रिया जटिल कर दिए जाने के कारण ट्रेड यूनियन पंजीकरण लगभग असंभव हो जाएगा,

Nukkad Naatak
Nukkad Naatak

ट्रेड यूनियन नहीं होने के कारण मजदूरों को प्राप्त सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार समाप्त हो जाएगा, दीर्घकालीन समझौता के तहत बढ़ने वाले वेतन और सुविधाओं में सुधार से उद्योगपतियों को छूट मिल जाएगी और मजदूरों पर दमन- शोषण करने का रास्ता मिल जाएगा, देश के संपदा उत्पादक मजदूर वर्ग को आजाद भारत में गुलामों जैसी जिंदगी झेलनी पड़ेगी।

Nukkad Naatak
Nukkad Naatak

यह भी पढ़ें:Jan Natya Manch ने नाटक के माध्यम से 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के मुद्दों को किया

मजदूर साथी हड़ताल की जोरदार तैयारी

उन्होंने कहा मेहनतकशों के सामने 20 मई 2025 की हड़ताल पर जाने और बड़ा आंदोलन खड़े करने के सिवा कोई अब विकल्प शेष नहीं है। इसलिए सभी मजदूर साथी हड़ताल की जोरदार तैयारी में जुट जाएं।

>>>Visit: Samadhanvani

नुक्कड़ सभा को सीटू नेता रामस्वारथ, राजकरण सिंह, धर्मपाल चौहान, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, पिंकी आदि ने संबोधित किया।

वही मैसर्स – भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16 ए नोएडा के प्रबंधन द्वारा गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने एवं अन्य श्रम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज 19 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।

Nukkad Naatak
Nukkad Naatak

Continue Reading

Previous: Jan Natya Manch ने नाटक के माध्यम से 20 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के मुद्दों को किया
Next: Rayo Vallecano vs Real Betis के बीच चार गोलों का रोमांचक मुकाबला

Related Stories

Untitled design - 2026-04-20T110834.879
  • देश & विदेश की खबरें

Devotees की ऐतिहासिक यात्रा सोमनाथ हुई रवाना आस्था के उत्सव में डूबा खेरेश्वर धाम

समाधान वाणी April 20, 2026
Untitled design - 2026-04-16T055100.690
  • देश & विदेश की खबरें

American नौसेना सुरक्षा कमान की हालिया रिपोर्ट

समाधान वाणी April 16, 2026
Untitled design - 2026-04-15T090111.070
  • देश & विदेश की खबरें

Justice के साथ विकास समेत अपनी मिश्रित विरासत छोड़ गए सुशासन बाबू

समाधान वाणी April 15, 2026

Recent Posts

  • India रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में “जश्न-ए-भीमोत्सव” का हुआ भव्य आयोजन
  • Devotees की ऐतिहासिक यात्रा सोमनाथ हुई रवाना आस्था के उत्सव में डूबा खेरेश्वर धाम
  • Aligarh में पेयजल आपूर्ति मजबूत हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पानी
  • Outsourcing एजेंसी/संविदाकार न्यूनतम वेतन, बैंक भुगतान एवं श्रमिक हितों का रखें विशेष ध्यान
  • District में वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की दी जानकारी
  • India रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में “जश्न-ए-भीमोत्सव” का हुआ भव्य आयोजन
  • Devotees की ऐतिहासिक यात्रा सोमनाथ हुई रवाना आस्था के उत्सव में डूबा खेरेश्वर धाम
  • Aligarh में पेयजल आपूर्ति मजबूत हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पानी
  • Outsourcing एजेंसी/संविदाकार न्यूनतम वेतन, बैंक भुगतान एवं श्रमिक हितों का रखें विशेष ध्यान
  • District में वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की दी जानकारी
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.