
संपत्ति निवेश और शेयर कारोबार को लेकर उठ रहे थे सवाल

Nepal में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार को गठन के महज 26 दिनों के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है। Nepal भ्रष्टाचार में घिरे गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले श्रम मंत्री दीपक कुमार साह भी विवादों के चलते मात्र 13 दिन के भीतर पद छोड़ चुके हैं।गुरुंग पर उनकी संपत्ति, निवेश और शेयर कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे थे। हाल ही में सार्वजनिक किए गए उनके संपत्ति विवरण को अस्वाभाविक बताया गया था। इसके बाद माइको इंश्योरेंस सहित अन्य क्षेत्रों में उनके निवेश की जानकारी भी सामने आई विवादित व्यवसायी की कंपनियों में हैं शेयरधारक गुरुंग पर विवादित व्यवसायी दीपक भट्ट की कंपनियों (स्टार माइक्रो इंश्योरेंस और लिबर्टी माइक्रो इंश्योरेंस) में संस्थापक शेयरधारक होने का आरोप है। भट्ट फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हैं। गुरुंग ने सफाई दी कि उनका 2.74 करोड़ नेपाली रुपये का कुल निवेश आधिकारिक रिकॉर्ड में है।>>>Visit: Samadhanvan
गुरुंग पर उनकी संपत्ति, निवेश और शेयर कारोबार को लेकर सवाल

सुदन गुरुंग इसके अलावा, उन पर सामाजिक संस्था हामी नेपाली की सहयोग राशि का निजी खातों के माध्यम से लेनदेन करने और विवादित व्यवसायी दीपक भट्ट के साथ साझेदारी के आरोप भी लगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौंपा इस्तीफा : बढ़ती आलोचना के बीच गुरुंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, उनके लिए पद से बड़ी नैतिकता है और जनविश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं होती। फिलहाल गृह मंत्रालय खुद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संभालेंगे।



