
पीएम मोदी की ईंधन बचाओ मुहिम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी की कारपूलिंग

Metroमंडे के जरिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट ने जनता को साफ संदेश दिया कि ईंधन बचाना और सार्वजनिक परिवहन अपनाना अब सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान के तहत मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मेट्रो, डीटीसी बस और फीडर सेवाओं का इस्तेमाल कर दफ्तर पहुंचकर लोगों से भी हफ्ते में कम से कम एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह अपने आवास से लोक निवास तक पैदल पहुंचकर दिन की शुरुआत की। यहां उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक कार से कश्मीरी गेट Metro आईटीओ तक मेट्रो से सफर किया स्टेशन पहुंचीं। वहां से उन्होंने और फिर सचिवालय तक जाने के लिए फीडर बस सेवा का इस्तेमाल किया। इस दौरान परेशानी Metro फुल, बसें कम कैसे लें सार्वजनिक परिवहन दिल्ली सरकार सोमवार सुबह बेशक सार्वजनिक परिवहन से दफ्तर पहुंची, लेकिन आम दिल्लीवासी सड़कों पर पस्त दिखी। साप्ताहिक छुट्टी के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम उतरा और सार्वजनिक परिवहने पर बोझ बढ़ा तो शहर की परिवहन व्यवस्था हांफने लगी। जानकारों का मानना है कि बगैर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत हुए आम लोग आने वाहन छोड़ने को तैयार नहीं होंगे। दिल्ली सरकार और केंद्र की ओर से लगातार लोगों से निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है ताकि ईंधन की बचत हो और प्रदूषण कम किया जा सके। लेकिन जमीनी स्थिति यह है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था खुद बढ़ते दबाव से जूझ रही है। मेट्रो मैं भारी भीड़ रही जबकि सड़कों पर लोग जाम से परेशान हुए। दूसरी ओर डीटीसी की सेवा भी कमजोर दिखी। बसों की कमी का असर यह रहा कि लोगों को बस स्टॉप पर भीषण गर्मी के बीच काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।>>>Visit: Samadhanvan
एनडीएमसी ने ई वाहनों को पार्किंग पर 50% छूट दी

एनडीएमसी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों पर 50% पार्किंग शुल्क रियायत लागू की। वहीं एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ई-रिक्शा और मेट्रो से सफर किया। प्रधानमंत्री के ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान के तहत आयोजित इस पहल में कुलजीत सिंह चहल और मनोज तिवारी ने पहले साझा ई-रिक्शा से यात्रा कर लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने सेवा तीर्थ से राजीव चौक Metro स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया और यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने नियमित रूप से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वालों का आभार जताते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम, ईंधन खपत और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है। कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा संरक्षण स्वच्छ और सतत भारत के निर्माण के अहम आधार हैं।



