भाजपा सांसद को अपने पिता द्वारा लिखित पुस्तक भेंट करते हुए

अखंड भारत की महान परंपरा ऐसा महान देश दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता
अखंड भारत की महान परंपरा ऐसा महान देश दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता

अखंड भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत एक ऐसा महान देश है, जहाँ अनेक ऋषि-मुनियों ने जन्म लिया है। यहाँ विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं, अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं और लोग विभिन्न प्रकार के परिधान पहनते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी विविधताओं के बावजूद भारत एक गुलदस्ते की तरह एकजुट है। हम अखंड भारत की महान परंपरा से जुड़े हुए हैं तथा सनातन संस्कृति और परंपराओं को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता वाला ऐसा महान देश दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के नेता अरुणजोत सिंह सोढ़ी ने अपने पिता सरदार मनजिंदर सिंह सोढ़ी द्वारा लिखित पुस्तक “We Are Sodhi” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तक में राजा दशरथ से लेकर उनके पुत्र जय सिंह तक की वंशावली का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम श्री रामचंद्र जी के वंश से जुड़े हुए हैं।

सिख गुरु साहिबान की परंपरा और सूर्यवंशी वंशावली से जुड़े

अखंड भारत की महान परंपरा ऐसा महान देश दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता
अखंड भारत की महान परंपरा ऐसा महान देश दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता

सोढ़ी ने कहा कि सिख गुरु साहिबान की परंपरा और सूर्यवंशी वंशावली से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक संदर्भों की भी विस्तृत चर्चा मिलती है। लव से आगे चली वंश-परंपरा और सोढ़ी वंश से जुड़े संदर्भों का उल्लेख सिख साहित्य एवं ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। यह केवल आज की कोई नई धारणा नहीं है, बल्कि इससे संबंधित संदर्भ सदियों पुराने ग्रंथों और परंपराओं में दर्ज हैं। इस विषय को समझने के लिए इन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्रोतों का अध्ययन करना आवश्यक है। इस अवसर पर सोढ़ी ने अपने पिता जी द्वारा लिखित पुस्तक डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को भेंट की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा दिल्ली भाजपा के नेता, साहित्यकार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *