Martyrs Day:कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किसान सभा की केंद्रीय समिति के सदस्य कामरेड डीपी सिंह रहे कार्यक्रम का आयोजन उदयवीर मलिक चंद्रपाल सिंह कुंवर पाल सिंह मलिक मंगू त्यागी ने किया।
Martyrs Day save Democracy Day
विचार गोष्ठी में शामिल सैकड़ो लोगों को संबोधित करते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि भगत सिंह सुखदेव राजगुरु देश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए शहीद हुए थे वर्तमान सरकार लोगों की आवाज बंद कर लोकतंत्र का अपहरण कर रही है विपक्ष को खत्म कर रही है तानाशाही कर रही है जिसके खिलाफ खड़े होकर मुकाबला करने की चुनौती है।
![Martyrs Day Martyrs Day](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/03/Martyrs-Day-1-1024x576.png)
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सांप्रदायिकता देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन गई है लोगों को धर्म जाति क्षेत्र के आधार पर बाटकर लड़ाया जा रहा है और कंपनियों के लिए सरकार नीतियां बना रही है जो लोग भाजपा सरकार को चंदा नहीं दे रहे उनके यहां छापे डाले जा रहे हैं जो नेता अन्य दलों में है उनके यहां छापे डाले जा रहे हैं और उन्हें भाजपा में शामिल किया जा रहा है।
किसान सभा के उपाध्यक्ष गबरी मुखिया ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा 10% आबादी प्लाट नए कानून की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और जीत कर ही दम लेगी।
यह भी पढ़ें:शहीद दिवस 2024: शहीद दिवस पर साझा करने के लिए Bhagat Singh द्वारा शुभकामनाएं, संदेश और 10 उद्धरण
![Martyrs Day Martyrs Day](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/03/Martyrs-Day-2-1024x576.png)
किसान सभा के जिला सचिव निशांत रावल ने कहा कि सभी किसानों के बीच व्यापक एकता की आवश्यकता है और हमें अपने मुद्दों को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए अपनी वोट ऐसे उम्मीदवार को देनी चाहिए जो किसान हितैषी हो विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता डीपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा यह वक्त बड़ा नाजुक है
किसान सभा कंपनियों के खिलाफ
खेती किसानी मजूरी सब खतरे में है कुछ चंद कंपनियों के साथ सांठगांठ कर देश के सभी प्राकृतिक संसाधन और रोजगार खतरे में आ गए हैं बेरोजगारी अपने चरम पर है किसानों की जमीन कॉर्पोरेट के लिए कब्जा की जा रही है आजादी से पहले भी किसान सभा कंपनियों के खिलाफ लड़ी थी जमींदारों के खिलाफ लड़ी थी और जमीदारी उन्मूलन कराने में सफल रही थी किसान सभा की विचार गोष्ठी का संचालन उदयवीर मलिक ने किया सतीश यादव एवं रतन गंभीर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
![Martyrs Day Martyrs Day](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/03/Martyrs-Day-6-1024x576.png)
आज की विचार गोष्ठी को बाबा रंगीलाल, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, शिशांत भाटी, भोजराज रावल, सुरेश यादव, गुरप्रीत एडवोकेट, भगत सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र भाटी एडवोकेट, मनोज यादव, नितिन चौहान एवं सैकड़ो की संख्या में किसान मजदूर उपस्थित रहे।
भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर