TATA

TATA कार की डिमांड तेज, बढ़ा इन कारों का वेटिंग पीरियड

TATA की कारों का वेटिंग पीरियड

TATA मोटर्स की कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। टाटा की नेक्सन और पंच तो इस साल की टॉप-10 कारों की लिस्ट में भी शामिल रही हैं। वहीं, अल्ट्रोज, टियागो और टिगोर भी कंपनी की पसंदीदा कारों की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में आप TATA की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब इनके वेटिंग पीरियड को भी जान लीजिए। हम ऐसा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अगर आप अगस्त में TATA की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हो सकता है कि ये आपको अगस्त तो क्या सितंबर या फिर अक्टूबर में भी नहीं मिले। तो चलिए जल्दी से इन कारों का वेटिंग पीरियड जान लेते हैं।

READ THIS:- Toyota अर्बन क्रूजर हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए 16 अगस्त को होगी लॉन्च

TATA अल्ट्रोज पर 3 से 10 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की अल्ट्रोज पर 3 से 10 सप्ताह यानी मैक्सिमम 70 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड डीजल और पेट्रोल दोनों मॉडल पर है। अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 से 10.25 लाख रुपए तक है। इसे MT और DCT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

TATA हैरियर पर 3 से 5 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की हैरियर पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 से 22.04 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

TATA सफारी पर 3 से 5 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की सफारी पर 3 से 5 सप्ताह यानी मैक्सिमम 35 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड इसके सभी ट्रिम पर है। सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 15.34 से 23.5 लाख रुपए तक है। इसे सभी तरह के ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

TATA नेक्सन पर 8 से 20 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की नेक्सन पर 8 से 20 सप्ताह यानी मैक्सिमम 140 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड डीजल और पेट्रोल दोनों मॉडल पर है। नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.59 से 13.9 लाख रुपए तक है।  इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

TATA पंच पर 3 से 26 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की पंच पर 3 से 26 सप्ताह यानी मैक्सिमम 182 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड प्योर, प्योर इंफो, एडवेंचर, क्रिएटवि वैरिएंट पर है। पंच की एक्स-शोरूम कीमत 5.93 से 9.49 लाख रुपए तक है।  इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

TATA टियागो पर 3 से 20 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की टियागो पर 3 से 20 सप्ताह यानी मैक्सिमम 140 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड XE, XM/XT, XZ+ समेत सभी वैरिएंट पर है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.39 से 7.81 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।

JOBS:- SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator 2022 Online Form

TATA टिगोर पर 6 से 12 सप्ताह की वेटिंग

TATA

टाटा की टिगोर पर 6 से 12 सप्ताह यानी मैक्सिमम 84 दिन का वेटिंग पीरियड है। ये वेटिंग पीरियड CNG और पेट्रोल मॉडल पर है। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 से 8.58 लाख रुपए तक है। इसे MT और AMT दोनों ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं।