आज का राशिफल सोमवार, 8 अगस्त 2022

आज का राशिफल सोमवार, 8 अगस्त 2022

आज

मेष | Aries

परिस्थितियां अनुकूल है। सिर्फ सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने कार्यों के प्रति व्यस्त रहें। किसी नजदीकी मित्र की कार्यप्रणाली में भी आपका योगदान रहेगा। आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली से आपकी सराहना होगी।व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी उचित ध्यान देना जरूरी है। वरना कोई बाहरी इंसानी परेशानी बढ़ा सकता है। फाइनेंस संबंधी कामों को स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीकों में बदलाव लाना चाहिए।

वृष | Taurus

आज परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। आपको अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, ऐसा करने से आपको सुकून ही मिलेगा। घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा।व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखें। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।

मिथुन | Gemini

आज किसी खास विषय पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी मित्र के सहायता से आर्थिक समस्या भी दूर होगी।व्यवसाय में आज किसी भी तरह का रिस्क ना ले। कोई नुकसान होने की आशंका है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।गैस और बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए अपना खान-पान संयमित रखें।

कर्क | Cancer

आज समय से प्रयासरत किसी कार्य के बन जाने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। आप तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है।पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आपको चिंता भी रह सकती हैं।

सिंह | Leo

आज कामों पर दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसलों को प्राथमिकता देना आपके लिए उचित रहेगा। इस समय घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी। वास्तु सम्मत नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा उचित रहेगा।व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। कर्मचारियों तथा स्टाफ की सलाह को भी महत्व दे। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति जल्दी ही अपना मनचाहा कार्य प्राप्त करेंगे।

आज का राशिफल सोमवार, 8 अगस्त 2022

कन्या | Virgo

आज संबंधियों अथवा नजदीकी मित्र के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।व्यवसाय संबंधी कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएगी। कोई भी खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

तुला | Libra

आज किसी भी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार लाने संबंधी कार्य भी होंगे।टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आप कोई निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। परंतु आर्थिक मामलों में काफी सोच-समझकर निर्णय लें, किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें।

वृश्चिक | Scorpio

आज खास लोगों के साथ मुलाकात होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाने से पारिवारिक वातावरण में सुखद बदलाव आएगा।समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्य के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून व शांति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि एक दूसरे के विचारों को समझें तथा सम्मान करें।

धनु | Sagittarius

आज वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगें। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है।समय की कीमत को अवश्य पहचाने। उचित समय पर उचित काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।

आज का राशिफल सोमवार, 8 अगस्त 2022

मकर | Capricorn

आज किसी समारोह आदि में जाने का अवसर मिलेगा। तथा खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात द्वारा कई उत्तम जानकारियां भी मिलेंगी। सपने या कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आपकी मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। कारोबार में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय त्वरित ही लेने पड़ सकते हैं। कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा तथा प्रोफाइल भेजें। आपको सफलता मिलने की संभावना है।                        स्कूल्स इनोवेट करेंगे तो होगा स्टूडेंट्स का फायदा

कुंभ | Aquarius

आज कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी। उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।

मीन | Pisces

आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थल अथवा अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति देगा।कारोबारी गतिविधियां आपकी योग्यता और सूझबूझ से व्यवस्थित रहेंगी। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।

DSSSB Recruitment 2022 | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सीधी भर्ती