आज का राशिफल शनिवार, 20 अगस्त 2022 राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

आज का राशिफल शनिवार, 20 अगस्त 2022 राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मेष | Aries

आज आपको कोई खास उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। संपर्क सूत्रों को मजबूत करने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा।सरकारी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि लापरवाही की वजह से कोई भारी नुकसान भी हो सकता है। किसी योजना पर कार्य को पूरा करने में कुछ अड़चनें आएंगी। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।      मच्छरों की फौज इंसानी गंध 100 फीट दूर से सूंघ लेते हैं

वृष | Taurus

आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। नए मौके मिल सकते हैं। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। अगर वाहन खरीदने का विचार है तो आज का दिन उत्तम है।बिजनेस में नई पार्टियों और नए लोगों से महत्वपूर्ण बिजनेस रिलेशन बनेंगे। नई योजनाएं भी बनेंगी। लंबित चल रहे कोर्ट केस संबंधी मामले में गति आएगी। नौकरी में साथ काम करने वाले लोग आपके विरुद्ध अधिकारियों को भड़का सकते हैं

मिथुन | Gemini

आज  किसी अनुभवी इंसान के मार्गदर्शन में आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आप बेहतरीन तरीके से अपने काम को अंजाम देने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसे भी पूरा करने के लिए उचित समय है।बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई की ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर पर मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।

आज का राशिफल शनिवार, 20 अगस्त 2022 राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

कर्क | Cancer

आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में कुछ सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का उपयोग करना उचित रहेगा। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने से नई जानकारियां भी हासिल होंगी।किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। अत्यधिक गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है।

सिंह | Leo

आज  धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े तथा समस्याएं आने पर घबराने की बजाय समाधान ढूंढे। इस की वजह से आपको तनाव हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत ना करके अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें।

कन्या | Virgo

आज परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। आपके किसी विशेष प्रयास में सफलता भी मिल सकती हैं। वरिष्ठ लोगों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा।किसी निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ गलतफहमियों की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। युवा वर्ग किसी कार्य में सफलता न मिलने से तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। अपना मनोबल बनाकर रखें।

आज का राशिफल शनिवार, 20 अगस्त 2022 राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

तुला | Libra

आज काफी समय से कोई रुका हुआ काम आज पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी योग्यता व क्षमता की लोग सराहना करेंगे। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी तथा खुशनुमा माहौल बनेगा।कुछ मामलों में बहुत अधिक सूझबूझ व सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है, इस समय कोई विश्वासघात या धोखा होने की भी स्थिति बन रही है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।

वृश्चिक | Scorpio

आज उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। फोन कॉल अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। किसी भी कार्य तथा मेहनत का उचित प्रतिफल मिलेगा। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का शिक्षा व कैरियर से संबंधित कार्य संपन्न होगा। कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। कहीं भी वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

धनु | Sagittarius

आज कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है। आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होने वाला है। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।आर्थिक मामलों में बहुत ही सोच विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। अपने गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखे।

आज का राशिफल शनिवार, 20 अगस्त 2022 राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

मकर | Capricorn

आज कामकाज तथा परिवार के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। सभी काम आसानी से हो जाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने से संपर्क दायरा विस्तृत होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। दूसरों की गतिविधियों का बिना सोचे-समझे अनुसरण करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

कुंभ | Aquarius

आज पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा एक दूसरे के विचार सांझा करें। इससे पुराने मतभेदों और गलतफहमियां सुलझेंगे और मानसिक और आत्मिक सुकून रहेगा। बच्चों को भी पढ़ाई में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। और इस वजह से आर्थिक व्यवस्था बिगड़ भी सकती है। कभी-कभी परिवार को लेकर मन में कुछ असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है।

मीन | Pisces

आज ग्रह गोचर बहुत ही सकारात्मक बना हुआ है। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था ,उसे पूरा करने का समय आ गया है। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को सावधानी से करें या स्थगित ही रखें तो बेहतर है। भावुकता की बजाए प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दे। दूसरों की बातों में ना आएं।

ALIMCO Recruitment 2022 | Apply for 76 Executive & Non Executive Vacancies!